होम / कोर्ट कचहरी / क्या Vivek Bindra के बुरे दिनों की शुरुआत हो चुकी है? सामने आई ये खबर

क्या Vivek Bindra के बुरे दिनों की शुरुआत हो चुकी है? सामने आई ये खबर

मोटिवेशनल स्‍पीकर विवेक बिंद्रा के लिए आने वाले दिन और भी ज्यादा मुश्किलों भरे हो सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोटिवेशनल स्‍पीकर विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) की मुश्किलों में इजाफा हो गया है. पत्नी से मारपीट के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेक्टर-126 थाना पुलिस द्वारा 45 पेज की इस चार्जशीट में सिक्योरिटी गार्ड, पड़ोसी सहित 4 लोगों को गवाह बनाया गया है. साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी बतौर साक्ष्य चार्जशीट में शामिल किया है. विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने का केस पिछले साल 14 दिसंबर को दर्ज किया गया था.

शादी के दूसरे दिन ही लड़ाई
विवेक बिंद्रा सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में रहते हैं. 14 दिसंबर को बिंद्रा की वाइफ के भाई गाजियाबाद निवासी वैभव ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बिंद्रा ने उनकी बहन यानिका से मारपीट की है. विवेक बिंद्रा और यानिका की शादी 6 दिसंबर को हुई थी. शादी के बाद दोनों नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में रह रहे थे. आरोप है कि शादी के अगले दिन ही विवेक बिंद्रा अपनी मां से झगड़ा कर रहे थे. जब उनकी वाइफ यानिका ने बीच बचाव का प्रयास किया तो विवेक ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका की बुरी तरह पिटाई की. यानिका के पूरे शरीर पर चोट और घाव के निशान बन गए.

ये भी पढ़ें - Vivek Bindra की मुश्किलों में इजाफा करने वाले Maheshwer Peri को कितना जानते हैं आप

चैनल से ही लाखों की कमाई
इस हाई प्रोफाइल घटना का वीडियो भी सोशल मडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस ने सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज, यानिका की मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज किया था. विवेक बिंद्रा के पड़ोसी और दूसरे लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं. बता दें कि विवेक बिंद्रा एक मोटिवेशनल स्‍पीकर हैं. बिंद्रा Bada Business Pvt Ltd के फाउंडर और सीईओ हैं. उनका Mr.VivekBindra नाम से यूट्यूब चैनल भी है, जिससे 21.4 मिलियन लोग जुड़े हुए हैं. इस चैनल पर वह बिजनेस और मार्केटिंग के बारे में बताते हैं. कहा जाता है कि अकेले यूट्यूब चैनल से ही बिंद्रा हर महीने लाखों कमाते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

58 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

25 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

45 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

32 minutes ago