होम / कोर्ट कचहरी / उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, लोगों को मिलेगी जबरदस्त राहत!

उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, लोगों को मिलेगी जबरदस्त राहत!

प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया फैसला सभी वाहनों पर लागू होता है और अदालत में लंबित चल रहे चालानों को भी इस फैसले के तहत माफ किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ समय के दौरान काफी बड़े और जरूरी फैसले लिए गए हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और महत्त्वपूर्ण फैसला लिया है और माना जा रहा है कि इस फैसले की बदौलत भी लोगों को काफी ज्यादा राहात मिल सकती है. 

उत्तर प्रदेश सरकार ने माफ किए चालान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए साल 2017 से लेकर साल 2021 के बीच जारी किये गए उन सभी ट्रैफिक चालानों को माफ कर दिया है जिनका भुगतान नहीं किया गया था. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय द्वारा एक प्रेस रिलीज के माध्यम से यह जानकारी साझा की गई. पिछले पांच सालों के दौरान ट्रैफिक का उल्लंघन करने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से काफी ज्यादा राहत पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

कब से कब तक के चालान हुए माफ?
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी वाहन मालिकों के लिए चालान माफ कर दिए हैं. वह वाहन मालिक जिन्होंने 1 जनवरी 2017 से लेकर 31 दिसंबर 2021 के बीच जारी किए गए ट्रैफिक चालानों का भुगतान नहीं किया है, उनके चालानों को माफ कर दिया गया है. प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया फैसला सभी वाहनों पर लागू होता है और अदालत में लंबित चल रहे चालानों को भी इस फैसले के तहत माफ़ किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर चन्द्र भूषण सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के आधार पर अब सभी डिविजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर ऑनलाइन पोर्टल से चालान वापस लेंगे. लेकिन यह प्रक्रिया तभी शुरू की जाएगी जब उन्हें अदालत से चालानों की एक लिस्ट प्राप्त होगी.

करोड़ों के चालान हुए माफ
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने कहा कि पुराने चालानों को माफ करने का उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला प्रदेश सरकार द्वारा जून 2023 में जारी किए गए दूसरे अध्यादेश के तहत लिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा में इन चालानों की माफी के लिए किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के तहत करोड़ों रुपयों के चालानों को माफ किया जाएगा. 

अब घर बैठे भरें चालान
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने आगे कहा कि वाहन चालक, जिन्हें लगता है कि उन्हें बिना किसी गलती के चालान जारी कर दिए गए हैं, वह सरकार की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. चालकों को चालान की जानकारी सही रूप से प्रदान करने के लिए उनके मोबाइल फोन पर एक मेसेज भी भेजा जाता है. सरकार द्वारा जारी किए गए बयान में यह भी बताया गया है कि पुराने सभी चालानों की माफी के बाद अब वाहन चालकों को घबराने की जरूरत नहीं है और अब वह घर बैठे भी चालान भर सकते हैं. इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है और इसके लिए सिर्फ वाहन का नंबर चाहिए होगा. 
 

यह भी पढ़ें:  ज्यादातर लोग करते हैं रोजाना इस्तेमाल, पर नहीं पता होता Debt Instruments का मतलब!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago