होम / कोर्ट कचहरी / बिगडैल पूजा खेडकर से छिनेगा IAS का तमगा? UPSC ने दर्ज कराई FIR, पूछा कठिन सवाल

बिगडैल पूजा खेडकर से छिनेगा IAS का तमगा? UPSC ने दर्ज कराई FIR, पूछा कठिन सवाल

महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएस पूजा खेडकर की मुश्किलों में इजाफा हो गया है. संघ लोक सेवा आयोग ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर (Trainee IAS Officer Puja Khedkar) की नौकरी जाने की पूरे आसार बन गए हैं. तमाम आरोपों में घिरीं खेडकर के खिलाफ पहले से ही जांच चल रही है और इस बीच संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उन्हें बड़ा झटका दिया है.  UPSC ने इस विवादास्पद IAS के खिलाफ  एफआईआर दर्ज करा दी है. इसके अलावा, संस्था ने नोटिस भेजकर उनसे पूछा है क्यों न आपकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाए? पूजा को भविष्य में होने वालीं परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है. 

पूजा पर लगे कई आरोप
महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर तमाम आरोप हैं. इसमें ओबीसी कोटे के लिए धोखाधड़ी और तैनाती के तुरंत बाद नियम विरुद्ध मांगें प्रमुख हैं. पुणे कलेक्टर की शिकायत के बाद जब पूजा खेडकर की फाइल खुली, तो एक के बाद एक गड़बड़ियां सामने आती चली गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीएससी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पूजा खेडकर के खिलाफ विस्तृत जांच कराई गई है. इसमें पता चला है कि वह सिविल सेवा परीक्षा-2022 में नियमों का उल्लंघन करके बैठी थीं. जानकारों का मानना है  कि UPSC के एक्शन के बाद पूजा खेडकर की नौकरी बचना बेहद मुश्किल है. अब केवल कोई चमत्कार ही उनसे IAS का तमगा छिनने से रोक सकता है. 

इस तरह की धोखेबाजी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बताया है कि पूजा खेडकर की परीक्षा में बैठने की लिमिट पूरी हो गई थी. इसलिए उन्होंने धोखाधड़ी करते हुए अपनी पहचान बदल ली.  उन्होंने अपना, माता-पिता का नाम, अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर तक बदल लिए. इसके अलावा, अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता भी बदल डाला. इस तरह उन्हें निर्धारित सीमा से ज्यादा बार परीक्षा में बैठने का मौका मिला. UPSC ने कहा कि जांच के बाद पूजा खेडकर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. साथ ही नोटिस जारी करके उनसे पूछा गया है कि क्यों न आपके चयन को रद्द कर दिया जाए? इससे पहले, उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी ने पूजा खेडकर का महाराष्ट्र से ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द कर दिया था. 

परिवार भी रडार पर
पूजा खेडकर का पूरा परिवार इस समय जांच एजेंसियों के रडार पर है. किसानों पर पिस्टल तानने वालीं पूजा की मां को गुरुवार को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मनोरमा खेडकर को पुलिस ने रायगढ़ के महाड के एक होटल से गिरफ्तार किया. मनोरमा यहां पहचान बदलकर रह रही थीं. पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद से मनोरमा खेडकर गायब चल रही थीं. पुलिस पर उनकी गिरफ्तारी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था. उधर, पूजा के पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच शुरू कर दी है. ACB को दिलीप के खिलाफ सबूत मिले हैं कि उन्होंने अपनी सेवा के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की. वह 2020 में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे. दिलीप लगातार अपनी बेटी का बचाव करते आ रहे हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago