होम / कोर्ट कचहरी / यूपी पुलिस ने IGI Airport से पकड़ा इंटरपोल की लिस्ट में शामिल खूंखार अपराधी

यूपी पुलिस ने IGI Airport से पकड़ा इंटरपोल की लिस्ट में शामिल खूंखार अपराधी

फर्जी पासपोर्ट की आड़ में सऊदी अरब जाने की तैयारी में था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः नोएडा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरपोल की लिस्ट में शामिल एक खूंखार अपराधी को पकड़ा है. ये अपराधी आजमगढ़ का रहने वाला है और 2013 से फरार चल रहा था. फर्जी पासपोर्ट की आड़ में सऊदी अरब जाने की तैयारी में था.

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ का रहने वाला 30 साल की उम्र का माजिद हत्या के एक केस में वांछित था. अक्टूबर 2013 में इसने एक तारिक नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके बाद अपने एक सहयोगी की मदद से तारिक की मोटरसाइकिल चोरी करके फरार हो गया था.

जौनपुर से बनवाया फर्जी पासपोर्ट

माजिद ने 2016 में जौनपुर जिले से फर्जी पासपोर्ट बनवाया और सऊदी अरब भाग गया. 2017 में अभियुक्त के खिलाफ एक रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल ने जारी कर दिया. यूपी पुलिस माजिद पर नजर रखे हुई थी. इसके लिए पुलिस ने एसटीएफ सहित सभी फील्ड यूनिट्स को सूचना दे रखी थी.

मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर की माजिद आईजीआई एयरपोर्ट से एक बार फिर से नेपाल के रास्ते सऊदी अरब जाने की फिराक में है. पुलिस ने खबर मिलते ही अपना जाल एयरपोर्ट पर फैलाया और नोएडा की एसटीएफ व लखनऊ से पहुंची एसटीएफ की टीम ने हवाई अड्डे से इसको पकड़ लिया.

माजिद को यूपी पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 394,  120बी के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

6 days ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

6 days ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

SME लिस्टिंग से लेकर AI तक SEBI का बड़ा प्लान, नियमों में होंगे कई बदलाव

छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा

14 minutes ago

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

54 minutes ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर CBI करेगी जांच, Sammaan Capital ने कहा- किसी भी मामले में कंपनी आरोपी नहीं

दिल्ली पुलिस की EOW की FIR में Sammaan Capital को कथित लेनदेन का पीड़ित बताया गया, कंपनी ने कहा- पांच समूहों को दिए गए सभी ऋण की राशि वापस मिल चुकी है.

1 hour ago

अब प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी अग्नि जैसी मिसाइलें, DRDO ने मांगे आवेदन

DRDO ने मिसाइल और बम वेपन सिस्टम के लिए निजी कंपनियों से मांगे आवेदन, ‘डेवलपमेंट-कम-प्रोडक्शन पार्टनर’ मॉडल के तहत होगा चयन

4 hours ago