होम / कोर्ट कचहरी / उत्तर प्रदेश के MSME मंत्री राकेश सचान को 1 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया गया

उत्तर प्रदेश के MSME मंत्री राकेश सचान को 1 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया गया

यूपी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) मंत्री राकेश सचान को दो दिन पहले अवैध राइफल रखने के 13 अगस्त, 1991 को उनके खिलाफ दर्ज शस्त्र अधिनियम के मामले में दोषी ठहराया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कानपुर: योगी आदित्यनाथ सरकार में MSME मंत्री राकेश सचान को सोमवार को एक अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद आर्म्स एक्ट के एक मामले में 1,500 रुपये के जुर्माने के साथ एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई. बाद में उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई. रविवार को, पुलिस ने अदालत के कक्ष से उनके 'गायब होने' की जांच शुरू की थी.

अवैध राइफल रखने के मामले में दोषी
यूपी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) मंत्री राकेश सचान को दो दिन पहले अवैध राइफल रखने के 13 अगस्त, 1991 को उनके खिलाफ दर्ज शस्त्र अधिनियम के मामले में दोषी ठहराया गया था. इसके तुरंत बाद, सचान कथित तौर पर आदेश की एक प्रति लेकर अदालत कक्ष से भाग गए. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट की पाठक कामिनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सचान ने भागते समय फाइल ले ली थी.

राकेश सचान ने क्या कहा 
अदालत में ले जाते समय मंत्री ने कहा कि वह कोई नोटिस नहीं दिए जाने के बावजूद अदालत में पेश हो रहे हैं, उनके खिलाफ मामला फर्जी है. उन्होंने कहा, "मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मीडिया ने मुझे एक भगोड़े की तरह लोगों के सामने दिखाया, जिसने फाइल छीन ली. अदालत जो भी फैसला करेगी मैं उसका पालन करूंगा."

कोर्ट से गायब हो गए थे सचान
UP MSME Minister राकेश सचान के खिलाफ अवैध असलहा बरामदगी का मामला चल रहा था. 6 अगस्त को ही कोर्ट का फैसला आना था, लेकिन दोषी करार दिए जाने के बाद ही मंत्री वहां से अचानक गायब हो गए. जब इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हुई, तो उन्होंने कानपुर डीएम से रिपोर्ट तलब की.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

4 days ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

4 days ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

3 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

1 hour ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

6 minutes ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

1 hour ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

2 hours ago