होम / कोर्ट कचहरी / आज भारत पूरी दुनिया के लिए महत्‍वपूर्ण हो गया है: मोहित सराफ

आज भारत पूरी दुनिया के लिए महत्‍वपूर्ण हो गया है: मोहित सराफ

जब मैंने इस पेशे में आने का तय किया था उस वक्‍त कोई अच्‍छा इसमें नहीं आना चाहता था. इस पेशे को अच्‍छा पेशा नहीं माना जाता था. लेकिन आज ये बदल चुका है और बेस्‍ट स्‍टूडेंट लॉयर बनना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BW Legal के The GC CONCLAVE 2023 में बोलते हुए सराफ एंड मैनेजिंग पार्टनर के फाउंडर मोहित सराफ ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले मैंने अगले 10 सालों में लीगल फर्म कैसे ग्रो करने वाली हैं उसे लेकर एक प्रजेंटेशन दिया था. उस प्रजेंटेशन का एक बड़ा हिस्‍सा जनरल काउंसिल के ऑफिस पर था. डॉ. बत्रा ने मुझसे कहा था कि आप इसे फिर प्रजेंट करिए. मोहित सर्राफ ने देश में अगले 10 सालों में होने वाले बदलावों को लेकर विस्‍तार अपनी बात रखी. उन्‍होंने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए भारत महत्‍वपूर्ण हो गया है. ऐसे में जरूरी ये है कि अगले 10 हम सभी के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण होने जा रहे हैं.  
पिछले 10 साल भारत के लिए कैसे रहे हैं
The GC CONCLAVE 2023 में बोलते हुए सराफ एंड मैनेजिंग पार्टनर के फाउंडर मोहित सराफ ने कहा कि आप पहले ये देखिए कि बीते 10 सालों में क्‍या हुआ है. हमें कैसे फायदा हुआ है. वो हमें अगले 10 सालों को समझने में मदद करेगा. उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2000 में हमारे देश की जीडीपी .5 ट्रिलियन हुआ करती थी. उस वक्‍त शायद आप लोग स्‍कूल जाया करते होंगें. मैं उस वक्‍त एक लॉ फर्म के लिए काम कर रहा था. मैं एक डील को लेकर दूसरी साइड से एक बड़ी लॉ फर्म से बात कर रहा था तभी उन्‍होंने मुझसे कहा कि सर हमने रिसर्च किया है लेकिन सर नहीं करेंगे. ऐसे ही मेरा एसोसिएट भी मेरे पास आया और उसने भी ऐसा ही कहा. मेरे कहने का मतलब ये है कि उस वक्‍त कुछ भी नहीं था. पिछले 20 सालों में हमारी अर्थव्‍यवस्‍था में 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है.उस वक्‍त .5 ट्रिलियन थी अभी 3.5 ट्रिलियन हो चुकी है. लेकिन हमारी प्रति व्‍यक्ति आय में ज्‍यादा इजाफा नहीं हुआ है.

उसमें केवल 5 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई है. किसी भी देश में अगर इकोनॉमी बढ़ती है तो उसकी प्रति व्‍यक्ति आय कई गुना ज्‍यादा बढ़ती है लेकिन हमारे देश में ऐसा नहीं हुआ है. लॉ स्‍कूल या कहें लॉ फर्म पिछले पांच से सात सालों में ही ग्रो हुए हैं. आज इस पेशे के लिए इज्‍जत बढ़ी है, सैलरी बढ़ी है. पिछले सात सालों में लॉ फर्म डबल हुई हैं. अगर इकोनॉमी बढ़ती है तो लॉ फर्म में भी इजाफा होता है, जनरल काउंसिल में भी इजाफा हुआ है.

अगले 10 सालों में क्‍या होने जा रहा है 
मोहित सराफ ने कहा कि पिछले 10 सालों को समझने के बाद अब हम समझते हैं कि अगले 10 सालों में हमारी इकोनॉमी 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने वाली है अगर इसमें महंगाई से लेकर दूसरे फैक्‍टरों को भी जोड़ दे तो भी ऐसा होने से कोई नहीं रोक सकता है. हमें ये भी देखना होगा कि हमने पिछले कुछ सालों में क्‍या किया है ये देखना महत्‍वपूर्ण है. पिछले कुछ सालों में प्रति व्‍यक्ति आय में इजाफा हुआ है. यही चाइना में भी हुआ है. बजट को अगर देखें तो आप देखेंगे कि इसमें इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर सबसे ज्‍यादा खर्च हो रहा है. इससे हो क्‍या रहा है कि प्रोडक्‍टिविटी बढ़ रही है. आज अगर आप एक जगह से दूसरी जगह जाऐंगें तो आप आसानी से और जल्‍दी पहुंच जाते हैं. एक तरह से इंट्रीग्रेशन हो रहा है.  डिजिटल ट्रांजैक्‍शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसी तरह से अगर देखें तो देश में मोबाइल फोन की संख्‍या और कनेक्‍शन में भी इजाफा हो रहा है. ये सीधे हमें प्रभावित कर रहा है. आप देखिए कि फीस से लेकर जीसी की सैलरी में कितना इजाफा हो रहा है.

टैक्‍स में हो रहा है तेजी से सुधार
मोहित सराफ ने कहा कि आज हमारे देश में टैक्‍स में सुधार हो रहा है. अगर कॉरपोरेट टैक्‍स की बात करें तो वो 25 प्रतिशत है जबकि अगर नई यूनिट लगानी है तो उसके लिए ये 15 प्रतिशत कर दिया गया है. इसका नतीजा हम ये देख रहे हैं कि एप्‍पल जैसी कंपनियां भारत आ रही हैं. हमारे देश में रेरा के आने के बाद हाउसिंग प्रोजेक्‍ट की संख्‍या में तेजी से इजाफा हुआ है. यही नहीं इंसॉल्‍वेंसी एंड बैंकरप्‍सी कोड के आने के बाद लेंडरों का भरोसा बढ़ा है. ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि भारत महत्‍वपूर्ण है. पूरी सरकारी मशीनरी ईज ऑफ डूइंग को बेस्‍ट बनाने में लगी है। तेजी से सभी सुधार हो रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago