होम / कोर्ट कचहरी / मेट्रो में Reels बनाने वालों की खैर नहीं, ऐसा करने वालों के खिलाफ दर्ज हो रही धड़ाधड़ FIR

मेट्रो में Reels बनाने वालों की खैर नहीं, ऐसा करने वालों के खिलाफ दर्ज हो रही धड़ाधड़ FIR

दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने वाले सावधान हो जाएं, नहीं तो अगली कार्रवाई उनके खिलाफ हो सकती है। मेट्रो में नियमों के उल्लंघन को लेकर डीएमआरसी ने सख्ती दिखाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

DMRC की तरफ से मेट्रो ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर अश्लील हरकत, डांस व दूसरे यात्रियों को असहज करने वाली हरकतों को लेकर कई बार हिदायत देते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है लेकिन अभी भी आए दिनों दिल्ली मेट्रो से लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं. अनेक प्रयास के बावजूद ऐसे लोगों पर कोई खास प्रभाव नहीं देखा जा रहा है. DMRC ने ऐसी ऊटपटांग हड़कत करने वाले 1600 लोगों पर मामला दर्ज किया है. पिछले साल भी DMRC ने बड़ी कार्रवाई की थी,  लेकिन इस बार पिछले साल के मुकाबले तीन फीसदी ऐसे मामले बढ़े हैं. 

1647 लोगों पर लगाया गया जुर्माना

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- सिर्फ रील्स बनाने वाले लोगों का डेटा अलग से उपलब्ध नहीं था. अभी जिन लोगों कार्रवाई की गई है, उनमें उपद्रव पैदा करने, ट्रेन के फर्श पर बैठना और ट्रेन के अंदर खाना खाने जैसे अपराध भी शामिल हो सकते हैं. आंकड़ों के अनुसार, मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम की धारा 59 के तहत उपद्रव पैदा करने के लिए 1,647 जुर्माना जारी किए गए.

पिछले साल 1600 लोगों पर मामले दर्ज

DMRC ने पिछले साल, ऐसी घटना के लिए करीब 1600 लोगों पर मामला दर्ज किया था. DMRC के मुताबिक, अप्रैल में 610, मई में 518 और जून में 519 मामले दर्ज किए गए हैं. डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि मेट्रो क्षेत्र में उपद्रव करने वाले लोगों को दंडित किया है. उन्होंने कहा, "हम अपनी मशीनरी का उपयोग करते हैं ताकि मेट्रो परिसर में इस तरह की घटनाएं न हों. हमारे पास दंड का प्रावधान है, अगर कोई मेट्रो परिसर में उपद्रव करता है और हम उन्हें दंडित करते हैं

कई तरह से चलाए जा रहे अभियान

DMRC ने यात्रियों को रील बनाने और असुविधा पैदा करने से रोकने के लिए कई मेट्रो स्टेशनों पर पोस्टर भी लगाए हैं. अप्रैल में, डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस से एक ट्रेन के अंदर दो महिलाओं द्वारा एक-दूसरे पर रंग लगाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद जांच करने को कहा था. होली से पहले सामने आए इस वीडियो की यात्रियों के एक बड़े वर्ग ने आलोचना की थी. डीएमआरसी ने उस समय कहा था कि वह यात्रियों को किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल होने से रोकने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के अभियान चला रहा है, जिससे अन्य यात्रियों को असुविधा हो सकती है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

3 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

3 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago