होम / कोर्ट कचहरी / अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट से सामने आई ये बात, कोर्ट ने कहा हम देखेंगे

अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट से सामने आई ये बात, कोर्ट ने कहा हम देखेंगे

जनवरी में इस मामले की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी समूह को और निवेशकों को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा था. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जांच करने के लिए स्‍पेशल पैनल बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी हिंडनबर्ग मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बनाई गई एक समिति कर रही है. वकील प्रशांत भूषण द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के समक्ष  इस मामले की जल्द सुनवाई की मांग करने के दौरान कोर्ट ने बुधवार तक सभी पक्षों से अपनी दलीलों को पेश करने को कहा. आज इस मामले में याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने ये भी कहा कि इस मामले को बार-बार टाला जा रहा है. इस पर भी सीजेआई ने जवाब दिया. 

आज क्‍या हुआ सुप्रीम कोर्ट में? 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले की चीफ जस्टिस की बेंच के सामने हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि इस मामले को बार-बार टाला जा रहा है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये मामला 28 अगस्‍त को लिस्‍ट किया गया था लेकिन उसे उस दिन भी टाल दिया गया. उन्‍होंने आरोप लगाया कि इसे सूचीबद्ध नहीं किया जा रहा है. सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि इस मामले में सरकार से दो पेज का जवाब दाखिल करने को कहा जाएगा. 

सुप्रीम कोर्ट ने इस पर क्‍या कहा?

याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण की इस बात को सुनकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो रजिस्‍ट्रार से इस मामले की जांच करने की बात कही, और कोर्ट ने वकील से कहा कि वो कल फिर इस मामले का जिक्र करें. इस मामले में अब तक सेबी एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है. इसमें सेबी की ओर से कहा गया था कि इन मामलों में की जा रही 24 में से 22 जांच अंतिम चरण में है जबकि 2 अंतरिम स्‍तर पर हैं.

जनवरी में सामने आया था अडानी हिंडनबर्ग विवाद? 
इस साल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी. इस रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई आरोप लगाए गए थे. इनमें सबसे प्रमुख आरोप ये था कि अडानी समूह ने अपनी कंपनियों को ओवरवैल्‍यूड बताया था. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में बड़ी कमी आई थी. इस बड़ी कमी के कारण समूह से लेकर निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

18 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago