होम / कोर्ट कचहरी /  पिछले दो दशकों में लीगल सेक्‍टर में बड़े बदलाव हुए हैं: जस्टिस रेखा पल्‍ली 

 पिछले दो दशकों में लीगल सेक्‍टर में बड़े बदलाव हुए हैं: जस्टिस रेखा पल्‍ली 

जस्टिस रेखा पल्‍ली ने कहा कि आज छोटे से लेकर बड़ी कंपनी तक अपने वहां जनरल काउंसिल नियुक्‍त करती है, आज इस पेशे के लिए कई अवसर खुल गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BW Legal के The GC CONCLAVE 2023 में बोलते हुए दिल्‍ली हाईकोर्ट में जज रेखा पल्‍ली ने कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि पिछले दो दशकों में जनरन कांउसिल की भूमिका में ब‍हुत बड़ा बदलाव आया है. पहले बिजनेस हाउसेस वकीलों से ही राय लिया करते थे, लेकिन आज हर बिजनेस हाउस एक जनरल काउंसिल को अपने वहां अपाइंट करता है क्‍योंकि वो चाहता है कि उसे बिना किसी देरी के सलाह मिले. आज के दौर में जनरल काउंसिल की भूमिका बेहद अहम हो गई है. उन्‍होंने ये भी कहा कि इन लोगों की समस्‍याओं के लिए एक संस्‍था का होना बेहद जरूरी है जैसे वकीलों के हितों के लिए बार कांउसिल काम करती है ऐसे ही कोई संस्‍था इनके हितों को लेकर भी होनी चाहिए. 

पहले केवल कोर्ट जाने के अलावा कोई विकल्‍प नहीं था
जस्टिस रेखा पल्‍ली ने कहा कि मेरे लिए इस कार्यक्रम में शामिल होना बड़ी खुशी की बात है जहां उन लोगों को अवॉर्ड दिया जा रहा है, जिन्‍होंने इस क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दिया है. जनरल काउंसिल जो कि आज के लीगल प्रोफेशन में हर तरह से बेहद महत्‍वूपर्ण हो चुके हैं. जब हमने 1986 में इस प्रोफेशन को ज्‍वॉइन किया था उस वक्‍त कोर्ट जाने या घर बैठने के अलावा कोई दूसरा विकल्‍प आपके पास नहीं होता था. लेकिन आज आपके पास बहुत सारे विकल्‍प हैं. उस वक्‍त बिजनेस हाउसेस ने भी नहीं सोचा था कि उन्‍हें किसी भी तरह से जनरल काउंसिल की जरूरत होगी. उन्‍हें अगर किसी भी केस में राय की जरूरत होती थी तो वो वकीलों के पास जाते थे. जब मैं युवा थी तो लोग मुझे अदालत में बहस नहीं करने देते थे. उनका मानना था कि ये उनके लिए नहीं बना है. उस वक्‍त हमारे लिए केवल केस के पेपर को ड्राफ्ट करना काम होता था. लेकिन पिछले दो दशक में अगर हम देखें तो बहुत कुछ बदल गया है.

पिछले दो दशको में हुए हैं बड़े बदलाव 
जस्टिस रेखा पल्‍ली ने कहा कि आज हम देख रहे हैं PSU हों, प्राइवेट सेक्‍टर हों या दूसरी कंपनियां हों सभी अपने लिए एक काउंसिल चाहते हैं. वो नहीं चाहते हैं कि उन्‍हें किसी भी तरह की ओपिनियन के लिए किसी भी तरह का अपॉइंटमेंट लेना पड़े या वेट करना पड़े. वो चाहते हैं कि वो उनके लिए ही काम करे. लेकिन पिछले दो दशकों में पूरा सीन बदल गया है. आज एक छोटे से छोटी कंपनी भी अपने वहां जनरल काउंसिल को रखती है. आज कई तरह के वकील हैं कोई एक्‍साइज पॉलिसी को जानता है, कोई क्रिमिनल है कोई रियल स्‍टेट है, अलग-अलग क्षेत्रों का अनुभव रखते हैं. हर कोई चाहता कोई उनके ऑफिस में हो. सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उनकी मदद करे.

कभी भी आप देखिए तो किसी भी ड्राफ्ट या उसके क्‍लॉज या उसकी भाषा सामान्‍य होती है लेकिन कौमा, फुलस्‍टॉप उसका मतलब बदल देते हैं. अगर आप उसे सही से ड्राफ्ट करते हैं तो आप उसका रिजल्‍ट पाते हैं. तो मैं कहना चाहूंगी कि अब वो समय नहीं है जब आप ये समझ लें किे आप सीनियर हैं तो आप ऑर्डर ले लेंगे बल्कि आपको सही ड्राफ्ट सबमिट करना होगा. हां सीनियर काउंसिल ध्‍यान खींच सकता है लेकिन रिजल्‍ट कुछ नहीं होगा. सिर्फ मेरी कोर्ट में नहीं बल्कि मेरे साथ कई और साथी ऐसे हैं जिनके वहां ऐसा हो रहा. ऐसे में जनरल काउंसिल की भूमिका और बढ़ जाती है. क्‍योंकि एक वकील को वही पढ़ना होता है जो आप उसे लिखकर देते हैं.

जनरल काउंसिल के लिए भी होनी चाहिए कोई संस्‍था 
जस्टिस रेखा पल्‍ली ने कहा कि हर बिजनेस हर ट्रेड में आज जनरल काउंसिल काम कर रहे हैं. लेकिन मुझे लगता है कि आप लोगों की कोई ऐसी संस्‍था नहीं है जो आपकी समस्‍याओं को लेकर काम करे. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि अगर वकीलों की समस्‍या होती है तो उसके लिए बार काउंसिल काम करती है लेकिन आपकी परेशानियों के लिए कोई काम नहीं करता है. आपकी भी कोई संस्‍था होनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि ऐसे में बीडब्‍ल्‍यू लीगल वर्ल्‍ड और दूसरी संस्‍थाओं को आगे आकर इनकी मदद करनी चाहिए. आप लोगों को आकर अपनी समस्‍याओं को सामने रखना चाहिए. आप भले ही कोर्ट न जाकर रिस्‍पेक्‍ट न पाते हों लेकिन आप इस तरह के अवॉर्ड से ये रिस्‍पेक्‍ट पा सकते हैं. मुझे लगता है कि इससे आपको पहचान मिलने में मदद मिलेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago