होम / कोर्ट कचहरी / 4 साल के बच्‍चे की हत्‍या में गिरफ्तार CEO ने किया सनसनीखेज खुलासा, कही ये बात

4 साल के बच्‍चे की हत्‍या में गिरफ्तार CEO ने किया सनसनीखेज खुलासा, कही ये बात

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट कह रही है कि बच्‍चे का गला किसी कपड़े से या तकिया से दबाया गया है. होटल से कफ सिरप भी बरामद हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

4 साल के मासूम की हत्‍या के आरोप में बंद बैंग्‍लुरु की कंपनी की सीईओ सूचना सेठ ने अब इस हत्‍या को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस पूछताछ में सूचना सेठ ने कहा कि वो जब सोकर उठी तो उसने देखा कि उसका बेटा मरा हुआ था. उसने ये भी कहा कि वहां पुलिस को जो खून के धब्‍बे मिले थे वो उसके मासिक धर्म के कारण वहां फैले हुए थे. जबकि पुलिस को बच्‍चे की बॉडी बैग से बरामद हुई थी जिसके बाद पुलिस ने सूचना सेठ को गिरफ्तार कर लिया था. 

सूचना ने पुलिस पूछताछ में क्‍या कहा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूचना सेठ से जब पुलिस ने बच्‍चे की हत्‍या के मोटिव को लेकर पूछताछ की तो उसने कहा कि वो जब होटल में सोकर उठी तो उसने देखा कि बच्‍चा  मरा पड़ा है. सूचना सेठ ने बच्‍चे की हत्‍या की बात से इनकार किया है. सूचना ने पुलिस को ये भी बताया कि वो अपने बच्‍चे से बहुत प्‍यार करती थी लेकिन वो अचानक मर गया. इससे वो बहुत घबरा गई और उसकी बॉडी के पास बैठ गई. 

इससे पहले पुलिस को सूचना ने ये बताया 
इससे पहले जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कहा था कि उसका बेटा उसके दोस्‍त के पास मार्गो टाउन में था. सूचना ने पुलिस को उस दोस्‍त का पता भी दिया था लेकिन जब पुलिस ने वहां पूछताछ की तो वो पता गलत निकला. लेकिन पुलिस उसकी इस थ्योरी पर विश्‍वास नहीं कर रही है. पुलिस मर्डर की असली वजह को लेकर अभी भी पूछताछ कर रही है. 

मंगलवार को हुई थी गिरफ्तार 
सूचना सेठ को पुलिस ने सोमवार रात को उस वक्‍त गिरफ्तार कर लिया था जब वो अपने बेटे की हत्‍या के बाद उसकी बॉडी को सूटकेस में लेकर जा रही थी. सूचना इस वारदात को अंजाम देने के बाद गोवा से बैंग्‍लुरु के लिए जा रही थी. सूचना ने गोवा के एक होटल में अपने बच्‍चे की हत्‍या को अंजाम दे दिया था. वहीं पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का कहना है कि बच्‍चे का किसी कपड़े या तकिया से गला दबाया गया है. जिस कमरे में बच्‍चे की डेथ हुई उस कमरे से दो कफ सिरप भी बरामद हुई है. 

ये भी पढ़ें: Semiconductor को लेकर गुजरात से आई खुशखबरी, ये कंपनी जल्‍द शुरू करने जा रही है प्‍लांट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

32 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago