होम / कोर्ट कचहरी / अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर Supreme Court से आज आ सकती है बड़ी खबर

अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर Supreme Court से आज आ सकती है बड़ी खबर

सुप्रीम कोर्ट ने पहले जांच समिति के लिए केंद्र द्वारा सीलबंद लिफाफे में सुझाए गए नामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी-हिंडनबर्ग को लेकर सुप्रीम कोर्ट से आज बड़ी खबर आ सकती है. सर्वोच्च न्यायालय मामले की जांच के लिए एक समिति के गठन पर आदेश पारित कर सकता है. इससे पहले, केंद्र सरकार ने जांच समिति के लिए एक्सपर्ट्स के नाम सील बंद लिफाफे में कोर्ट को उपलब्ध कराये थे, लेकिन अदालत ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. बता दें कि अडानी मामले में कांग्रेस लीडर सहित कई लोगों ने याचिकाएं दायर की हैं. 

ये कहा था कोर्ट ने
सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को केंद्र द्वारा सीलबंद लिफाफे में सुझाए गए नामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि अदालत विशेषज्ञों का चयन करेगी और पूरी पारदर्शिता बनाए रखेगी. पीठ ने आगे कहा था कि यदि अदालत केंद्र सरकार द्वारा सुझाए गए नामों स्वीकार लेती है, तो यह सरकार द्वारा गठित समिति कहलाएगी और इसकी निष्पक्षता पर संदेह बना रहेगा. अदालत निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी पारदर्शिता चाहती है और वह एक समिति का गठन करेगी.

सरकार ने किया समर्थन
केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में पेश एक नोट में हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक समिति के गठन का समर्थन किया है. केंद्र की तरफ से कहा गया है कि समिति में सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश, गृह मंत्रालय के सचिव और ED निदेशक शामिल हो सकते हैं. हालांकि, आज सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि जांच समिति में किसे रखा जा सकता है. गौरतलब है कि अडानी मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. वो चाहता है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी समूह पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी गंभीरता से जांच की जाए.

शेयरों में तेजी की वजह
इधर, लंबे वक्त की गिरावट के साथ बुधवार को अडानी समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. अडानी समूह लगातार निवेशकों का भरोसा जीतने का प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में विदेशों में 3 दिनों का रोड शो आयोजित किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ग्रुप ने क्रेडिटर्स से कहा है कि उसे सॉवरेन वेल्थ फंड से तीन अरब डॉलर का लोन मिल गया है. रोड शो में भाग लेने वालों को इस बारे में एक मेमो सर्कुलेट किया गया था. हालांकि, मेमो में सॉवरेन वेल्थ फंड की पहचान उजागर नहीं की गई. माना जा रहा है कि इस खबर ले चलते ही समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

9 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

34 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago