होम / कोर्ट कचहरी / अनिल अग्रवाल के लिए आई राहत भरी खबर, इस प्लांट के खुलने की उम्मीद बढ़ी

अनिल अग्रवाल के लिए आई राहत भरी खबर, इस प्लांट के खुलने की उम्मीद बढ़ी

सुप्रीम कोर्ट ने कॉपर प्लांट फिर से शुरू करने के लिए एक पैनल बनाने का प्रस्ताव दिया है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के लिए राहत भरी खबर है. तमिलनाडु में उनकी कंपनी वेदांता (Vedanta) के स्टरलाइट कॉपर प्लांट के फिर से शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. दरअसल, इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने एक पैनल बनाने का प्रस्ताव दिया है, जो प्लांट को पुन: शुरू करने पर विचार करेगा. वेदांता के इस प्लांट को तमिलनाडु सरकार ने साल 2018 में बंद करने का आदेश दिया था. इसके बाद कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

इस वजह से हुआ था बंद
वेदांता के कॉपर प्लांट में सालाना 4,00,000 टन कॉपर (तांबा) का उत्पादन होता था. तमिलनाडु सरकार ने एक हिंसक प्रदर्शन के बाद प्लांट को बंद करने का फैसला लिया था. विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि, सरकार ने प्लांट बंद करने के पीछे हिंसा नहीं बल्कि पर्यावरणीय मानदंडों के उल्लंघन को आधार बनाया था. वेदांता के साथ ही गैर-सरकारी संगठन मनु नीति फाउंडेशन ने भी मामले में तत्काल सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत का रुख किया था. संस्था का कहना है कि स्टरलाइट कॉपर प्लांट के श्रमिकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

आरोपों से किया है इंकार
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए और उसका अध्ययन करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाना चाहिए. यही समिति फैसला लेगी कि प्लांट को पुन: खोला जाना चाहिए या नहीं. वेदांता के लिए इसे राहत भरी खबर के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि कंपनी बार-बार कहती रही है कि तांबे के प्लांट से किसी भी तरह के रिसाव का कोई सबूत नहीं है, जैसे कि आरोप लगाए गए हैं. यदि समिति भी यही पाती है, तो संभव है कि प्लांट को दोबारा खोल दिया जाए.

ये हो सकते हैं समिति का हिस्सा
सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव है कि विशेष समिति में NEERI, IIT, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (TNPCB) और 3 पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं. समिति स्टरलाइट कॉपर प्लांट को चलाने की शर्तें पर्यावरणीय क्षति के लिए देय मुआवजे पर रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर सकती है. वहीं, तमिलनाडु ने विशेष समिति का विरोध किया है. उसका कहना है कि वेदांता द्वारा बार-बार पर्यावरणीय मानदंडों का उल्लंघन किया गया, ऐसे में प्लांट पर दोबारा विचार करने की जरूरत नहीं है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

58 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

25 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

46 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

32 minutes ago