होम / कोर्ट कचहरी / 3 न्यायाधीशों को Supreme Court भेजने की सिफारिश, जानें  कॉलेजियम ने किन नामों पर लगाई मुहर

3 न्यायाधीशों को Supreme Court भेजने की सिफारिश, जानें  कॉलेजियम ने किन नामों पर लगाई मुहर

यदि सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश मंजूर हो जाती है, तो शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सर्वोच्च न्यायालय को 3 और न्यायाधीश मिलने वाले हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने 3 हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट करने की सिफारिश की है. इसमें दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान हाई कोर्ट (Rajasthan High Court) के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह और गुवाहाटी हाई कोर्ट (Gauhati High Court) के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता का नाम शामिल है. यदि कॉलेजियम की सिफारिश मंजूर हो जाती है, तो शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो जाएगी.

लंबित मामलों का बोझ
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल हैं. कॉलेजियम ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय में मंजूरी प्राप्त कुल न्यायाधीशों की संख्या 34 है और उनमें से 3 पद रिक्त हैं. लंबित मामलों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण न्यायाधीशों पर काम का बोझ काफी बढ़ गया है. इसे ध्यान में रखते हुए, यह सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है कि न्यायालय में न्यायाधीशों के सभी पद भरे जाएं. इसे मद्देनजर रखते हुए कॉलेजियम ने नामों की सिफारिश कर सभी तीन मौजूदा रिक्तियों को भरने का निर्णय लिया है.

न्यायाधीशों के बारे में
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 30 नवंबर 1961 में हुआ था. वह मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सीनियर एडवोकेट रह चुके हैं. 2008 में वह मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एडिशनल जज बनाए गए. इसके दो साल बाद उन्हें स्थायी जज नियुक्त किया गया. सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश 28 जून 2022 को नियुक्त किया गया था. वहीं, 12 मार्च 1963 को जन्मे ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडिशनल जज रह चुके हैं. उन्हें 14 जनवरी 2011 को स्थायी जज नियुक्त किया गया था और 30 मई 2023 से वह राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. संदीप मेहता की बात करें, तो उन्हें 2011 में राजस्थान हाई कोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था. मेहता 15 फरवरी 2023 से गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

21 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago