होम / कोर्ट कचहरी / राहुल गांधी की नागरिकता पर फिर सवाल, HC पहुंचे BJP लीडर ने PM को भी घेरा  

राहुल गांधी की नागरिकता पर फिर सवाल, HC पहुंचे BJP लीडर ने PM को भी घेरा  

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता का मुद्दा एक बार फिर उठाया है. उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कांग्रेस लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता की नागरिकता पर विवाद छिड़ गया है. इसे लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी दायर हुई है. पहले भी राहुल की नागरिकता पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला काफी तूल पकड़ रहा है. भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए राहुल की नागरिकता रद्द करने की मांग की है.

PM पर साधा निशाना
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस लीडर ने एक ब्रिटिश कंपनी के लिए दाखिल एनुअल रिटर्न में खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है. स्वामी ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साथ है. उन्होंने पूछा है कि क्या सोनिया गांधी उन्हें ब्लैकमेल कर रहीं हैं कि वो राहुल के खिलाफ कार्रवाई हीं न करें.

2019 में लिखा था पत्र
स्वामी का कहना है कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है, उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है. BJP लीडर ने कोर्ट से मांग की है कि वह इस मामले पर केंद्र सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब करे. साल 2019 में सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता है. सुब्रमण्यम  स्वामी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 9 का उल्लेख करते हुए कहा है कि राहुल किसी एक देश के ही नागरिक हो सकते हैं. 

लगाए हैं ये आरोप
सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि बैकऑप्स लिमिटेड नाम की एक कंपनी 2003 में UK पंजीकृत हुई थी, जिसमें राहुल गांधी निदेशक एवं सचिव थे. 2005 और 2006 में दाखिल कंपनी के वार्षिक रिटर्न में राहुल गांधी की जन्मतिथि 19 जून, 1970 बताई गई थी और उनकी राष्ट्रीयता ब्रिटिश बताई गई थी. इसलिए राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द की जानी चाहिए. सुब्रमण्यम  स्वामी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

चीन पर भारत की सख्ती बरकरार, FY26 में सिर्फ ₹1 करोड़ के एक FDI प्रस्ताव को मिली मंजूरी

आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा से जुड़े देशों के निवेश पर लागू 'प्रेस नोट-3' के तहत सरकार अब भी बेहद सतर्क रुख अपनाए हुए है.

18 seconds ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

1 hour ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

2 hours ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

3 hours ago