होम / कोर्ट कचहरी / सुप्रीम कोर्ट के 'चाबुक' से SpiceJet ने भरी ऊंची उड़ान, निपट गया ये मामला

सुप्रीम कोर्ट के 'चाबुक' से SpiceJet ने भरी ऊंची उड़ान, निपट गया ये मामला

Spicejet (स्‍पाइसजेट) ने जहां क्रेडिट सुईस के 1.5 मिलियन डॉलर का भुगतान कर दिया है वहीं दूसरी देनदारी के मामले में मारन बंधुओं को 100 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एविएशन कंपनी Spicejet ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद क्रेडिट सुईस की 1.5 मिलियन की देनदारी को चुका दिया है. कंपनी ने जैसे ही ये जानकारी दी कि उसने क्रेडिट सुईस के 1.5 मिलियन का भुगतान कर दिया है वैसे ही कंपनी को शेयरों में बाजार में फायदा देखने को मिला. कंपनी के शेयरों में आज सुबह से ही बेहतरीन स्थिति देखने को मिल रही है. सुबह के कारोबार में कंपनी के शेयरों में 3 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली. 

कंपनी ने 15 सितंबर को एक्‍सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी 
Spicejet की ओर से 15 सितंबर शुक्रवार को एक्‍सचेंज फाइलिंग में बताया गया कि उसने गुरुवार 14 सितंबर को क्रेडिट सुईस का पूरा भुगतान कर दिया है. सुबह 10 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 3.67 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 39.79 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि Spicejet को ये भुगतान 14 सितंबर तक करना होगा. फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भुगतान न करने पर स्‍पाइसजेट के मालिक अजय सिंह को कठोर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी थी. 

सुप्रीम कोर्ट ने कहे थे कठोर शब्‍द 
सुप्रीम कोर्ट ने स्‍पाइसजेट को ये आदेश सुनाते हुए कंपनी के मालिक अजय सिंह को कहा था कि चाहे आप मर भी जाएं, हमें कोई चिंता नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने जब ये बात कही उस वक्‍त कोर्ट में अजय सिंह भी मौजूद थे. इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान स्‍पाइसजेट की ओर से कहा गया था‍ कि ये मामला मौजूदा प्रबंधन से पहले का मामला है. दोनों कंपनियों के बीच ये विवाद 2015 से चल रहा है. लेकिन ये मामला सुप्रीम कोर्ट के सख्‍त लहजे के बाद अब 2024 में निपट पाया है. 

क्‍या रही है इस मामले की पूरी कहानी? 
दरअसल दोनों कंपनियों के बीच ये विवाद 2015 से चल रहा है. इसी मामले को लेकर 2021 में मद्रास हाईकोर्ट एयरलाइन को बंद करने की बात कह चुकी है. इस मामले को लेकर दोनों कंपनियों के बीच एक बार सहमति भी बन चुकी है लेकिन भुगतान उसके बाद भी नहीं किया गया. इसके बाद क्रेडिट सुईस की ओर से अजय सिंह के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने के लिए दरवाजा खटखटाया गया था. सिर्फ यही नहीं एक दूसरे मामले में भी स्‍पाइसजेट को मारन बंधुओं को 100 करोड़ रुपये देने थे जिसका उसने भुगतान पूरा कर लिया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago