होम / कोर्ट कचहरी / साजिश का शिकार बनीं सोनाली फोगाट, बार-बार हुआ रेप! जानें किस पर लगा आरोप 

साजिश का शिकार बनीं सोनाली फोगाट, बार-बार हुआ रेप! जानें किस पर लगा आरोप 

गोवा पुलिस को लिखित शिकायत में सोनाली फोगाट के परिवार ने मांग की है कि उनके निजी सहायक (PA) सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर सिंह पर सोनाली की हत्या का मामला दर्ज किया जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टिक टॉक स्टार और बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. सोनाली के भाई ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि उनका सालों से रेप किया जा रहा था. सोनाली के छोटे भाई रिंकू ढाका ने अपनी बहन के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रिंकू का दावा है कि दोनों ने सोनाली को खाने में नशीला पदार्थ देकर पहले बलात्कार किया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे.

किया जा रहा था ब्लैकमेल
गोवा पुलिस को लिखित शिकायत में सोनाली फोगाट के परिवार ने मांग की है कि उनके निजी सहायक (PA) सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर सिंह पर सोनाली की हत्या का मामला दर्ज किया जाए. मृत बीजेपी लीडर के भाई का कहना है कि सांगवान और सुखविंदर ने मिलकर सोनाली को साजिश में जाल में फंसाया. सालों तक सोनाली का रेप किया गया और वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता रहा. 

पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. वहीं, परिवार ने सोनाली के पोस्टमार्टम के लिए अपनी सहमति देने से इनकार कर दिया है. रिंकू ढाका का यह भी आरोप है कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही है. पुलिस अधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि हम पहले पोस्टमार्टम कराएं और फिर एफआईआर दर्ज कराएं. उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि विसरा जांच रिपोर्ट में कम से कम एक-दो महीने लगेंगे और तब तक अपराधी खुलेआम घूमते रहेंगे. हम पुलिस पर कैसे भरोसा कर सकते हैं जब वो FIR ही दर्ज करने को तैयार ही नहीं है'

Goa जाने का नहीं था प्लान
रिंकू ढाका ने कहा कि सोनाली का गोवा जाने का कोई प्लान ही नहीं था और ना ही वहां कोई शूटिंग थी. फिर वो अचानक गोवा कैसे पहुंच गई? बता दें कि गोवा में ही सोनाली फोगाट की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी. भाई का यह भी कहना है कि सोनाली ने अपनी जिंदगी में चल रही परेशानियों के बारे में गोवा जाने के बाद पहली बार अपनी बहन और जीजा को फ़ोन पर बताया था. मगर इससे पहले कि परिवार उनकी मदद कर पाता, गोवा से उनकी मौत की खबर आ गई.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

3 days ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

3 days ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago