होम / कोर्ट कचहरी / कौन हैं वो सांसद जिनके PA पर लगा गोल्ड स्मगलिंग का आरोप, एयरपोर्ट से गिरफ्तार?

कौन हैं वो सांसद जिनके PA पर लगा गोल्ड स्मगलिंग का आरोप, एयरपोर्ट से गिरफ्तार?

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली हवाईअड्डे से सांसद के पर्सनल असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से ठीक पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के लिए शर्मिंदगी वाली खबर सामने आई है. केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से मौजूदा सांसद थरूर के पर्सनल असिस्टेंट (PA) शिव कुमार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. सोने की तस्करी के आरोप में कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिव कुमार दुबई से लौटे अपने किसी परिचित से सोने का हैंडओवर ले रहे थे, तभी कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया. कुमार कांग्रेस सांसद शशि थरूर के असिस्टेंट हैं, ऐसे में उनके लिए भी यह कार्रवाई शर्मिंदगी की वजह बन गई है. 

55 लाख का है सोना
शिव कुमार के पास से जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 55 लाख है. बताया गया कि थरूर के असिस्टेंट गोल्ड के बारे में कस्टम अधिकारियों को कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए. इसी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. यह पूरा मामला बुधवार देर शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 का है. अधिकारियों ने शिव कुमार सहित दो लोगों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

इस तरह हुई कार्रवाई
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शिव प्रसाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर जिस शख्स से मिलने पहुंचे थे, वो दुबई से लौटा था. टर्मिनल-3 पर आने वाली फ्लाइट के यात्रियों पर कस्‍टम विभाग की खास नजर होती है. संदेह होने पर अधिकारियों ने ग्रीन चैनल पर शिव कुमार को जांच के लिए रोका. जांच में उनके कब्‍जे से सोना बरामद किया गया. जब उनसे सोने के बारे में पूछा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

खामोश हैं थरूर
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं. पिछले हफ्ते ही इस मामले में कस्टम की टीम ने 5 विदेशी नागरिकों को पकड़ा था. इससे पहले, मुंबई एयरपोर्ट पर भी सोने की तस्करी का पर्दाफाश हुआ था. शिव कुमार के मामले में अब तक शशि थरूर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले थरूर ने वहां भी इस बारे में कुछ नहीं लिखा है. कांग्रेस की तरफ से भी इस पर कोई बयान अब तक नहीं आया है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

57 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago