होम / कोर्ट कचहरी / कितनी अमीर हैं 'यूपी-बिहार में का बा' गाने वालीं नेहा? HC से लगा है करारा झटका

कितनी अमीर हैं 'यूपी-बिहार में का बा' गाने वालीं नेहा? HC से लगा है करारा झटका

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ पिछले साल दर्ज FIR को रद्द करने से इनकार कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) मुश्किल में पड़ती नजर आ रही हैं. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया है. नेहा ने प्रदेश के सीधी में एक व्यक्ति द्वारा आदिवासी मजदूर पर पेशाब से जुड़े मामले में विवादित कार्टून शेयर किया था. जिसके बाद उनके विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई थी. अदालत ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मौलिक अधिकार पूर्ण अधिकार नहीं है, बल्कि इस पर उचित प्रतिबंध हैं. बता दें कि नेहा 'यूपी बिहार में का बा' वाले गाने से चर्चा में आईं थीं.

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने सवाल किया कि नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कार्टून में आरएसएस की खाकी निक्कर का जिक्र करते हुए एक विशेष विचारधारा की पोशाक क्यों जोड़ी, जबकि आदिवासी पर पेशाब के आरोपी व्यक्ति ने वह पोशाक नहीं पहनी थी? हाई कोर्ट ने कहा कि चूंकि याचिकाकर्ता (नेहा) द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया कार्टून उस घटना के अनुरूप नहीं था. आवेदक द्वारा अपनी मर्जी से कुछ अतिरिक्त चीजें जोड़ी गई थीं. इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि आवेदक ने अभिव्यक्ति की आजादी के अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करते हुए कार्टून अपलोड किया.

पिछले साल हुई थी FIR
जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने कहा कि कलाकार को व्यंग्य के माध्यम से आलोचना करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए, लेकिन कार्टून में किसी विशेष पोशाक को जोड़ना व्यंग्य नहीं कहा जा सकता है. याचिकाकर्ता का प्रयास बिना किसी आधार के किसी विशेष विचारधारा के समूह को शामिल करना था. इसलिए, यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के दायरे में नहीं आता है. यहां तक ​​कि व्यंग्यात्मक अभिव्यक्ति भी भारत के संविधान के अनुच्छेद 19(2) के तहत प्रतिबंधित हो सकती है. गौरतलब है कि नेहा सिंह पर पिछले साल आईपीसी की धारा 153 A (जाति, धर्म  जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत केस दर्ज किया गया था.

यहां से होती है कमाई
नेहा ने जो कार्टून पोस्ट किया था उसमें एक व्यक्ति को फर्श पर बैठे दूसरे व्यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाया गया था. कार्टून में खाकी रंग की निक्कर भी जमीन पर पड़ी हुई थी, जो आरोपी प्रवेश शुक्ला के राजनीतिक झुकाव को दर्शा रही थी. लोक गायिका नेहा ने पिछले कुछ वक्त में काफी सुर्खियां बंटोरी हैं. खासकर, नेहा 'यूपी बिहार में का बा' गाने ने उन्हें एकदम से फेमस कर दिया था. वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने अंदाज में व्यंग करती हैं. इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है. नेहा ने शौहरत के साथ दौलत भी कमाई है. लोक गायिका के पास करीब 1 से 2 करोड़ रुपए की संपत्ति है. उनकी इनकम का मुख्य सोर्स YouTube और सोशल मीडिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

37 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

10 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

18 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

17 hours ago