होम / कोर्ट कचहरी / Religare Finvest के लिए आई खुश करने वाली खबर, इस बदनाम लिस्ट से मिली आजादी

Religare Finvest के लिए आई खुश करने वाली खबर, इस बदनाम लिस्ट से मिली आजादी

स्टेट बैंक के फैसले के बाद अब रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के करेक्टिव एक्शन प्लान को हटाए जाने का इंतजार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गणतंत्र दिवस रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (Religare Finvest Limited- RFL) के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने रेलिगेयर को फ्रॉड की लिस्ट से हटा दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह SBI ने यह फैसला लिया है. बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड का मुख्य कर्जदाता है. 

याचिका पर आया फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 दिसंबर 2023 को दिल्ली हाई कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को निर्देश दिया था कि फ्रॉड पदनाम को समाप्त कर दिया जाए, जिस पर अब फैसला हुआ है. RFL रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी कंपनी है. पिछले साल मार्च में रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड ने 16 कर्जदाताओं को 9000 करोड़ रुपए का भुगतान एक बार में किया था. यह भुगतान ऑर्गेनिक कलेक्शन के जरिए हुआ था. आरएफएल ने एक रिट याचिक दायर की थी, जिस पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने रेलिगेयर को फ्रॉड की लिस्ट हटाने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें - फ्रांस के राष्ट्रपति Macron के भारत दौरे पर TATA ने फाइनल की ये बड़ी डील

अब RBI से है आस
स्टेट बैंक के फैसले के बाद अब रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के करेक्टिव एक्शन प्लान को हटाए जाने का इंतजार है. RBI ने यह प्रतिबंध जनवरी 2018 में लगाया था. आरोपों के मुताबिक, बड़े स्तर पर फंड में हेरा-फेरी के बाद आरएफएल पर करेक्टिव एक्शन प्लान लगाया गया था. वहीं, Religare Enterprises के शेयर मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में यह नुकसान के साथ 226 रुपए पर बंद हुआ था. जबकि पिछले 5 दिनों में इसमें 5.46% और एक महीने में 6.93% का उछाल आया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 280.60 रुपए है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

28 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago