होम / कोर्ट कचहरी / कानपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की दबंगई? सबूत सामने आने से मचा हड़कंप

कानपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की दबंगई? सबूत सामने आने से मचा हड़कंप

आपको बता दें कि शुक्रवार को जन्माष्टमी है. आरपीएफ बैरक झकरकटी कानपुर को इस मौके पर भव्य तरीके से सजाया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कानपुर: 15 अगस्त के दिन लाल किला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हमला बोलते हुए देश की जनता खासकर यूथ को आगे आने का आह्वाहन किया था. उसका परिणाम इतनी जल्दी मिलेगा ये शायद किसी ने सोचा नहीं होगा. दरअसल, रेलवे पुलिस बल (RPF) पर आरोप लगा है कि जन्माष्टमी के नाम पर सेंट्रल स्टेशन और जीएमसी में काम करने वाले वेंडरों से जबरन 2100 रुपये चंदे की पर्चियां कटवाई जा रही हैं. मामला रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है.

वसूले जा रहे 2100 रुपये
आपको बता दें कि शुक्रवार को जन्माष्टमी है. आरपीएफ बैरक झकरकटी कानपुर को इस मौके पर भव्य तरीके से सजाया जाता है. यहां की झांकी आकर्षण का केंद्र रहती है. यहां पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए हर साल रेल कर्मचारियों, वेंडरों और राहगीरों से चंदा लिया जाता रहा है, मगर इस बार जन्माष्टमी के नाम पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन और जीएमसी में काम करने वाले वेंडरों से 2100 रुपए की जबरन रसीद कटवाई जा रही है. रसीद में बकायदा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आरपीएफ बैरक झकरकटी कानपुर की मोहर भी लगी है. वेंडरों का आरोप है कि आरपीएफ के फरमान से उनकी परेशानी बढ़ गई है.

मामला पहुंचा रेल के बड़े अधिकारियों तक
अब यह चंदा वसूली का खेल आरपीएफ और जीएमसी प्रभारी की जानकारी में चल रहा था या फिर कुछ सिपाहियों की कारस्तानी है. अब यह इन्वेस्टीगेशन का विषय है. फिलहाल आरोप आरपीएफ पर ही है. रेलवे जीएम, जीएमएनसीआर, डीआरएम और सीटीएम व आरपीएफ के उच्च अधिकारी को जानकारी दे दी गई है. मामले की जांच कर डीआरएम ने कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं.

अधिकारियों के क्या कहना है
वहीं, डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि अधिकारियों के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है. आरपीएफ को ट्वीट किया गया मैसेज फारवर्ड कर दिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

उधर आरपीएफ कमांडर बुद्ध पाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है. पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. एक दरोगा, दो सिपाहियों को जांच के लिए नियुक्त किया गया है. रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

VIDEO: बस 3 मिनट की देरी और चली गई नौकरी, इस कंपनी के फैसले पर बवाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

3 days ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

3 days ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago