होम / कोर्ट कचहरी / जीवन में 3C और 3H की भूमिका सबसे अहम है: डॉ. अनुराग बत्रा 

जीवन में 3C और 3H की भूमिका सबसे अहम है: डॉ. अनुराग बत्रा 

डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मेरा मानना है कि किसी की तुलना किसी दूसरे व्‍यक्ति से नहीं करनी चाहिए, क्‍योंकि यहां हर आदमी यूनिक है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की राजधानी दिल्‍ली में होने वाले BW Legal Leader Conclave और 40Under40 अवॉर्ड के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिजनेस वर्ल्‍ड के चेयरमैन, एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने कई अहम बात कही. उन्‍होंने इंसान के सामान्‍य जीवन में 3H (Hard Work, Hope और Humility) की महत्‍ता के बारे में बताते हुए कई बात कही. उन्‍होंने कहा‍ कि किस तरह दुनिया में कई क्षेत्रों में अलग-अलग तरह से काम हो रहा है. उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि आज के इस इवेंट में यहां आए लोगों को ललित भसीन की स्‍पीच से बहुत कुछ जानने को मिलेगा.  

जीवन में 3C का ध्‍यान रखना सबसे जरुरी 
बिजनेस वर्ल्‍ड के चेयरमैन एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि लोग एक दूसरे की तुलना करते हैं. मेरा मानना है कि हमें एक दूसरे की तुलना नहीं करनी चाहिए. दूसरा लोग एक दूसरे को क्रिटीसाइज करते हैं, लेकिन एक दूसरे को क्रिटीसाइज नहीं करना चाहिए. तीसरा मैं कहना चाहूंगा कि किसी की शिकायत भी नहीं करनी चाहिए. क्‍योंकि इतनी बड़ी महामारी का हमें सामना करना पड़ा है, उसने हमें बहुत कुछ सिखाया है. ऐसे मैं मेरा मानना है कि न तो हमें कंपेयर करना चाहिए, न ही क्रिटीसाइज करना चाहिए और न ही कंपेयर करना चाहिए. हाल ही में मैं किसी किताब में पढ़ रहा था कि 24 घंटे शिकायत नहीं करनी चाहिए. मैं खुद भी कोशिश करता हूं ऐसा न करुं.

उतने ही महत्‍वपूर्ण हैं 3H
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैं अपनी लाइफ में तीन H पर भी पूरा विश्‍वास रखता हूं. इसमें पहला है हार्ड वर्क. हम लोग जिस किसी भी प्रोफेशन में काम करें हमें उस काम में हार्ड वर्क करना चाहिए. दूसरा H है ह्यूमिलिटी(विनम्रता) और तीसरा है होप. हम जब कभी भी सुबह उठें तो हमें इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि हम उस दिन को पूरी खुशी के साथ जियें. 

तेजी से ग्रो हो रही है हैं लीगल सर्विसेज 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मेरे बाद यहां पर डॉ. ललित भसीन आएंगे और आपको बताएंगे कि आखिर कानून की दुनिया में इस वक्‍त क्‍या हो रहा है. वो आपको ये जानने में मदद करेगा कि आप भविष्‍य के लिए खुद को कैसे तैयार करें. मुझे पूरा विश्‍वास है कि आपको उनकी स्‍पीच और उनके अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. आज की मौजूदा परिस्थितियों में बिजनेस ग्रो कर रहा है लीगल सर्विसेज तेजी से ग्रो कर रही हैं.

आप देखिए कि आखिर गेमिंग की दुनिया में क्‍या हो रहा है. आप देख सकते हैं कि आखिर मेटावर्स में क्‍या हो रहा है. क्रिप्‍टो की दुनिया में क्‍या हो रहा है. ये पूरी एक डॉयनेमिक दुनिया है, इसमें आपको जानने को मिलेगा कि आखिर क्‍या इन क्षेत्रों में किस तरह से पॉलिसी किसी तरह से बन रही है. जियो पॉलिटिकली क्‍या हो रहा है. मैं सभी प्रमोटर, सीईओ को सलाह देना चाहूंगा कि आपकी एक अहम भूमिका होने वाली है.साथ ही आज शाम को हम सभी लोग BWLegal 40under40 के अवॉर्ड में शामिल होने जा रहे हैं. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

32 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago