होम / कोर्ट कचहरी / मुश्किलों के भंवर में फंसी CCD, अब इस कार्रवाई का करना होगा सामना

मुश्किलों के भंवर में फंसी CCD, अब इस कार्रवाई का करना होगा सामना

​कॉफी डे एंटरप्राइजेज के चेयमैन वीजी सिद्धार्थ ने जुलाई, 2019 में सुसाइड कर ली थी. अपने सुसाइड नोट में उन्होंने भारी कर्ज की बात कही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कैफे कॉफी डे की ऑपरेटर कॉफी डे ग्लोबल को कॉर्पोरेट दिवालियापन की कार्रवाई का सामना करना होगा. इंडसइंड बैंक की याचिका को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की बेंगलुरु बेंच ने स्वीकार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉफी डे ग्लोबल और इंडसइंड बैंक के बीच समझौता बातचीत विफल हो जाने के बाद बैंक ने NCLT का रुख किया था. अब ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट कर दिया है कि कॉफी डे ग्लोबल को कॉर्पोरेट दिवालियापन से गुजरना होगा.  

इतना बकाया है कर्ज
Coffee Day Enterprises Ltd (CDEL) की सात सहायक कंपनियां हैं. इसमें कॉफी डे ग्लोबल, टैंग्लिन रिटेल रियलिटी डेवलपमेंट्स, टैंग्लिन डेवलपमेंट्स, गिरी विद्युत (इंडिया) लिमिटेड, कॉफी डे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, कॉफी डे ट्रेडिंग और कॉफी डे इकोन शामिल हैं. कंपनी पर मार्च 2022 तक 960 करोड़ रुपए का कर्ज था. गौरतलब है कि कंपनी के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की 2019 में मौत के बाद से ही कंपनी संकट में है. सिद्धार्थ ने आत्महत्या की थी और अपने सुसाइड नोट में कर्ज के बोझ को वजह बताया था. तब से कंपनी के बुरे दिन चल रहे हैं. कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड अभी भी डिफॉल्ट से नहीं उबर पा रही है. उसका कहना है कि वह अपनी कुछ संपत्तियों की बिक्री कर आने वाले दिनों में बकाया का भुगतान करेगी.

सेबी लगा चुका है जुर्माना
इसी साल जनवरी में बाजार नियामक सेबी ने कंपनी पर 26 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था. यह जुर्माना सहायक कंपनियों से प्रमोटरों से संबंधित एक कंपनी में फंड डायवर्सन के ममाले में लगाया गया था. सेबी ने अपने आदेश में कहा था कि Coffee Day Enterprises Ltd (CDEL) की सहायक कंपनियों से CDEL के प्रमोटरों से संबंधित एंटिटी Mysore Amalgamated Coffee Estates Ltd (MACEL) को 3535 करोड़ की धनराशि का डायवर्सन किया गया था. सेबी ने यह भी कहा था कि इन सात कंपनियों से लिए गए पैसों को कॉफी डे एंटरप्राइजेज मैसूर अमल्गमेटेड कॉफी ​एस्टेटस लिमिटेड से ब्याज के साथ वसूल करे और इस मामले में NSE से सलाह के लिए एक इंडिपेंडेंड लॉ फर्म नियुक्त करे. 

91.75 फीसदी है हिस्सेदारी
बाजार नियामक ने अपने 43 पन्नों की रिपोर्ट में कहा था कि सात कंपनियों की ओर से MACEL को भेजा गया पैसा VG Siddhartha और उनके परिवार के निजी अकाउंट में गया है. MACEL कंपनी का स्वामित्व वीजी सिद्धार्थ के परिवार के पास है. इस कंपनी में परिवार की हिस्सेदारी 91.75 फीसदी है. साथ ही यह परिवार कॉफी डे एंटरप्राइजेज का प्रमोटर भी है. बता दें कि Coffee Day के नाम से कॉफी चेन चलाने वाले परिवार का कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से पारिवारिक संबंध है. कहा जाता है कि Coffee Day को आगे बढ़ाने में डीके शिवकुमार की भी भूमिका है. 

बेटा संभाल रहा है बिजनेस
जानकारी के मुताबिक, डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या शिवकुमार की शादी कैफे कॉफी डे के दिवंगत संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े से हुई है. दोनों फरवरी 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे. जुलाई 2019 में वीजी सिद्धार्थ ने वित्तीय संकट के चलते खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट को उनके बेटे अमर्त्य संभाल रहे हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या कैफे कॉफी डे इस संकट से बाहर निकलकर पहली वाली स्थिति में पहुंच पाएगी, क्योंकि तब से लेकर अब तक इस सेक्टर में प्रतियोगिता बहुत बढ़ गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago