होम / कोर्ट कचहरी / ED ने क्यों नहीं किया संजय सिंह की जमानत का विरोध? 6 महीने बाद मिली बेल

ED ने क्यों नहीं किया संजय सिंह की जमानत का विरोध? 6 महीने बाद मिली बेल

आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा संसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में जमानत दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुश्किल दौर से गुजर रही आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए राहत वाली खबर आई है. पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. प्रवर्तन निदेशालय ने (ED) ने संजय सिंह के खिलाफ धन शोधन विरोधी कानून (PMLA) के तहत मुकदमा दर्ज किया था. इसके बाद 4 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. संजय सिंह के जेल से बाहर आने से केजरीवाल सहित बाकी आप नेताओं की उम्मीद भी बढ़ गई होगी. 

सबूत न होने का दिया हवाला
सुप्रीम कोर्ट में आज जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान संजय सिंह के वकील ने कहा कि उन्हें  छह महीने से हिरासत में रखा गया है, जबकि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं. इस पर जस्टिस संजीव खन्ना ने ED से पूछा कि क्या उसे संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर आपत्ति है? ED ने इससे इंकार करते ही कोर्ट ने आप नेता की जमानत पर मुहर लगा दी. 

ये भी पढ़ें - केजरीवाल के बाद कौन? अब AAP के इन 4 नेताओं पर है एक्शन की तैयारी; सामने आए नाम

सिंह पर चलते रहेगा केस
ED की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि कोर्ट यदि चाहे तो संजय सिंह को जमानत दे सकता है, एजेंसी को कोई आपत्ति नहीं है. संजय सिंह से पूछताछ करके सबूत जुटाने का मकसद पूरा हो गया है, इसलिए उन्हें अब जेल से रिहा किया जा सकता है. इसके बाद जस्टिस संजीव खन्ना ने संजय सिंह को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया. आप नेता की जमानत की शर्तें लोअर कोर्ट तय करेगी. लिहाजा, आदेश की प्रति लोअर कोर्ट पहुंचने और जमानत की शर्तें तय होने के बाद कल तक संजय सिंह की जेल से रिहाई हो सकती है. हालांकि, सिंह के खिलाफ मुकदमा चलता रहेगा.

कर सकते हैं राजनीति 
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति भी दे दी है. जस्टिस खन्ना ने अपने आदेश में कहा कि जब तक मुकदमे का निपटारा नहीं हो जाता तब तक संजय सिंह बाहर रहकर राजनीतिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं. बता दें कि शराब घोटाला मामले में ED ने पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल फिलहाल 15 दिनों की न्यायिक हिरासत पर तिहाड़ जेल में बंद हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago