✕

होम / बिजनेस / TCS, Infosys के बाद इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया नोटिस, नहीं लौटे तो होगी छुटटी

TCS, Infosys के बाद इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया नोटिस, नहीं लौटे तो होगी छुटटी

दरअसल इससे पहले कंपनी का एचआर कर्मचारियों को मौखिक रूप से ये कह चुका है कि अगर उनके प्रोजेक्‍ट के लिए उनकी जरूरत ऑफिस में है तो उन्‍हें आना चाहिए. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोविड के बाद बीमारी को लेकर भले ही हालात सही हो गए हों लेकिन आईटी सेक्‍टर में सबकुछ सही नहीं हुआ है. कोविड के दौरान शुरू हुआ वर्क फ्रॉम होम कर्मचारियों को कुछ ऐसा भा रहा है कि कंपनियों के द्वारा कई नोटिस देने के बावजूद Employee लौटने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब इसी कड़ी में आईटी सेक्‍टर की बड़ी कंपनी Cognizant ने अपने कर्मचारियों को आखिरी चेतावनी दे दी है कि अगर वो ऑफिस नहीं लौटे तो उन्‍हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा. 

नौकरी से निकाल दिए जाएंगे कर्मचारी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Congnizant अपने कर्मचारियों को लगातार मौखिक और मेल के जरिए सूचित कर चुकी है कि उन्‍हें हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना चाहिए. लेकिन इस बार कंपनी की ओर से अपने कर्मचारियों को कहा गया है कि उन्‍हें पूरी तरह से ऑफिस आकर काम करना होगा. अगर अब भी कर्मचारी ऑफिस आकर काम नहीं करेंगे तो उन्‍हें नौकरी से निकाला जा सकता है. इससे पहले टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस जैसी कंपनिया भी अपने कर्मचारियों को इसी तरह का निर्देश जारी कर चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: अब UN ने कहा और बेहतर हो रही है भारत की आर्थिक हालत, 2025 में इतनी रह सकती ग्रोथ रेट

क्‍या कहता है कंपनी का नोटिस? 
Congnizant ने अपने कर्मचारियों को जो मेल भेजा है उसमें कहा गया है कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद अगर कर्मचारी ऑफिस आकर काम नहीं करेंगे तो उन्‍हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा. मौजूदा समय में Congnizant के भारत और पूरी दुनिया में 3,47,700 कर्मचारी हैं जबकि अकेले भारत में कंपनी के 2,50 लाख कर्मचारी है. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि कंपनी की ओर से मौखिक तौर पर कहा गया है कि अगर किसी प्रोजेक्‍ट में कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने की जरूरत है तो उन्‍हें करना चाहिए. वहीं कर्मचारियों का कहना है कि ऑफिस लौटने की कोई विशेष तारीख नहीं दी गई थी क्‍योंकि ये प्रोजेक्‍ट की जरूरत पर निर्भर करता है. 

कई दूसरी कंपनियां दे चुकी हैं ऐसा नोटिस
ऐसा नहीं है अकेली Cognizant वो कंपनी है जिसने ऑफिस आने को लेकर अपने कर्मचारियों को इस तरह का नोटिस जारी किया हो. इससे पहले भारत की आईटी कंपनियां विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस जैसी कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने के लिए इस तरह का नोटिस जारी कर चुकी हैं. हालांकि कंपनियों को काफी हद तक अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने में कामयाबी हासिल हुई है. वर्ष 2023 में कंपनियों में अब बड़े पैमाने पर कर्मचारी ऑफिस आ रहे हैं. हालांकि कई कंपनियां फिलहाल हफ्ते में 3 दिन ही ऑफिस बुला रही हैं. 

 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

50 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

2 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

2 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

36 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

50 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

3 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago