होम / कोर्ट कचहरी / खुद को PMO से संबंधित कर्मचारी बताने वाला ठग संजय शेरपुरिया गिरफ्तार

खुद को PMO से संबंधित कर्मचारी बताने वाला ठग संजय शेरपुरिया गिरफ्तार

STF ने संजय शेरपुरिया को लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये कई नामी लोगों से पहचान का हवाला देकर उनके साथ धोखाधड़ी किया करता था.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

लोगों को PMO का खास बताने वाले एक नामी ठग संजय शेरपुरिया को लखनऊ STF ने देर रात गिरफतार कर लिया है. ये नामी ठग लोगों को उनके हाईप्रोफाइल काम कराने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूल लेता था. STF को इसकी लंबे समय से तलाश थी. इसके खिलाफ STF के पास काफी शिकायतें आई थी और वो लंबे समय से इसकी जांच कर रही थी, लेकिन आखिरकार STF को देर रात इसकी जानकारी हाथ लग गई और उसने इसे गिरफ्तार कर लिया है.

खुद को बताता था कई भाजपा नेताओं का करीबी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोगों से ठगी करने वाला संजय शेरपुरिया लोगों से खुद को भाजपा नेताओं का करीबी बताया करता था. यही नहीं वो इसी जान-पहचान के आधार के पर उनसे काम कराने को लेकर पैसा लेता और उसके बाद उनके साथ धोखाधड़ी कर देता था. मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि वो लोगों से लाखों रुपये लिया करता था. अपनी इसी ठगी की कला के दम पर अब तक वो करोड़ों रुपये के वारे-न्‍यारे कर चुका है. STF आज इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है. 

'संजय फॉर यूथ' नाम की चलाता था संस्‍था 
संजय शेरपुरिया 'संजय फॉर यूथ' नाम की संस्‍था चलाया करता था, जिसका स्‍लोगन भी इसने सरकार के आत्‍मनिर्भर कार्यक्रम से जोड़ रखा था. इसने इस संस्‍था के स्‍लोगन का नाम स्‍वरोजगार से आत्‍मनिर्भर गाजीपुर बनाने का लक्ष्‍य रख रखा था. इसने अपनी इसी कला के दम पर दिल्‍ली में आलीशान बंगला कब्‍जा रखा था. गुजरात में भी इसने अपना बड़ा नेटवर्क बना रखा था जिससे वहां भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा सके.  

ठग के वाई-फाई का नाम था पीएम आवास
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार STF अभी इसके बारे में जानकारी जुटा रही है. लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि इसके घर पर जो वाई-फाई लगा है उसका नाम पीएम आवास था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये लोगों को बताया करता था ये पीएमओ से संबंधित काम देखता था. इसने कई जगहों पर भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ उनकी फोटो को एडिट कर अपनी फोटो भी लगाई है.

पुलिस ने की है गिरफ्तारी की पुष्टि 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ STF ने संजय शेरपुरिया की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. माना जा रहा है कि STF आज इस आरोपी को लेकर और खुलासे कर सकती है. पुलिस इससे ज्‍यादा से ज्‍यादा जानकारी लेकर इसके खिलाफ केस को मजबूत बनाना चाहती है, जिससे इसके खिलाफ अदालत में इसके मामले को मजबूती से रखा जा सके. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

44 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago