होम / कोर्ट कचहरी / मुश्किल के भंवर में PC Jeweller, अभी आ सकते हैं और बुरे दिन! 

मुश्किल के भंवर में PC Jeweller, अभी आ सकते हैं और बुरे दिन! 

कारोबार बढ़ाने के लिए PC Jeweller ने कई बैंकों से लोन लिया था, लेकिन उसे चुकाने में नाकाम रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रीमियम ज्‍वेलरी ब्रैंड पीसी ज्‍वैलर्स (PC Jeweller) मुश्किल के भंवर में फंस गया है. मुश्किल भी ऐसी है कि जिससे बाहर निकलने की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है. PC Jewellers ने कारोबार बढ़ाने के लिए कई बैंकों से लोन लिया था, लेकिन अब उसे वापस नहीं कर पा रही है. इस वजह से मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) पहुंच गया है और कंपनी को दिवाला कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है. NCLT में मामले की सुनवाई कल यानी 2 अगस्त को होनी थी, लेकिन अब इसके लिए 21 अगस्त का दिन तय किया गया है. 

किस बैंक से कितना लोन?
PC Jewellers ने 14 बैंकों से लोन लिया है. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) और पंजाब नेशनल बैंक का नाम भी शामिल है. SBI से कंपनी ने सबसे ज्यादा लोन लोया है. SBI को PC Jeweller से 1060 करोड़ लेने हैं. इसके अलावा, कंपनी पर यूनियन बैंक के 530 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक के 478 करोड़ और इंडियन बैंक के 226 करोड़ बकाया हैं. SBI ने लोन न चुकाने को लेकर कंपनी के खिलाफ NCLT में याचिका दायर की है, जिस पर अब 21 अगस्त को सुनवाई होनी है.

क्यों टाली गई सुनवाई?
न्यायमूर्ति रामलिंगम सुधाकर की अध्यक्षता वाली NCLT की मुख्य पीठ ने मामले की सुनवाई 2 अगस्त के लिए सूचीबद्ध की थी, लेकिन पीसी ज्‍वैलर्स की ओर से पेश अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा. इसके बाद अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई. SBI ने अपनी याचिका में कहा है कि पीसी ज्‍वैलर्स लोन का भुगतान नहीं कर रहा है. 2 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन कंपनी बकाया नहीं चुका रही है. बैंक ने बताया है कि पीसी ज्‍वैलर्स का अकाउंट जून, 2021 से ही नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित किया जा चुका है.  

अब क्या होगा आगे?
SBI का कहना है कि PC ज्‍वैलर्स के लोन अकाउंट को जून, 2021 से NPA करार दिया जा चुका है. इसके बावजूद कंपनी ने लोन राशि या उसके ब्‍याज का भुगतान नहीं किया है. कंपनी का कारोबार आज भी देशभर में चल रहा है, लेकिन वो बैंकों का कर्ज चुकाने में लगातार नाकाम रही है. लिहाजा, उसके खिलाफ दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू की जाए. यदि SBI की अपील स्‍वीकार हो जाती है और दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू होती है, तो PC ज्‍वैलर्स के एसेट बेचकर बैंकों का कर्ज वसूला जाएगा.

कारोबार बढ़ा, फिर भी नहीं चुकाया
पीसी ज्‍वैलर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया था कि उसने 14 बैंकों से कर्ज उठाया है. जिसमें SBI, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक और PNB जैसे कई बड़े बैंक भी शामिल हैं. इसी साल 30 मई की रिपोर्ट ने कंपनी ने यह स्पष्ट किया था कि उसका कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और 2022-23 की शुरुआती 3 तिमाहियों में कारोबार में अच्छी-खासी बढ़त दर्ज हुई है. कंपनी ने मार्च 2023 में 173.24 करोड़ की नेट सेल की थी, जो मार्च 2022 के 168.99 करोड़ के आंकड़े से ज्यादा है. इसके बावजूद कंपनी द्वारा लोन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इसी को लेकर अब मामला अदालत तक पहुंच गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर, 2022 तक पीसी ज्‍वैलर्स पर 3,466.28 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया था. इस लोन पर 295.31 करोड़ का ब्‍याज भी बकाया बताया गया है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago