होम / कोर्ट कचहरी / जिस शख्स के चलते TATA और Nykaa में छिड़ी कानूनी जंग, आखिर कौन है वो?

जिस शख्स के चलते TATA और Nykaa में छिड़ी कानूनी जंग, आखिर कौन है वो?

फाल्गुनी नायर की कंपनी नायका ने टाटा समूह की कंपनी टाटा क्लिक के सीईओ के खिलाफ अदालत में केस दर्ज किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा समूह और फैशन एवं ब्यूटी ब्रैंड नायका (Nykaa) आमने-सामने आ गए हैं. बात इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गया है. नायका ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा क्लिक (Tata Cliq) पर कॉन्ट्रैक्ट ब्रीच का आरोप लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फाल्गुनी नायर (Falguni Nair) की इस कंपनी ने टाटा क्लिक के सीईओ गोपाल अस्थाना पर केस दायर किया है.

ये है पूरा मामला
अब ऐसा क्यों हुआ यह भी समझ लेते हैं. दरअसल, गोपाल अस्थाना टाटा क्लिक में आने से पहले नायका में चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) थे. टाटा क्लिक भी फैशन से जुड़ी हुई है. नायका का आरोप है कि अस्थाना पर गोपनीयता भंग करने, मालिकाना डेटा के दुरुपयोग और इसके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने वाले काम किए हैं. आरोप यह भी है कि अस्थाना ने टाटा क्लिक में शामिल होने के लिए नायका के उन कई कर्मचारियों से संपर्क किया, जो पहले उनके अधीन काम करते थे.

मांगे इतने करोड़
नायका ने इस संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. अपनी याचिका में फाल्गुनी नायर की कंपनी ने दावा किया है कि उसने अस्थाना को लॉन्ग टर्म इन्सेंटिव और स्टॉक ऑप्शन सहित काफी पैसा दिया है. अस्थाना को एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन के रूप में मिले 19 करोड़, गुडविल और अन्य बिजनेस मेट्रिक्स के नुकसान के तौर पर 5 करोड़ रुपए वापस करना चाहिए. 

बड़ा नाम हैं अस्थाना
नायका ने कोर्ट से अनुरोध किया कि अस्थाना को टाटा क्लिक में अपने काम के लिए नायका के किसी भी व्यावसायिक डेटा का इस्तेमाल से रोका जाए. बता दें कि फैशन एवं रिटेल सेक्टर में गोपाल अस्थाना एक बड़ा नाम हैं. 1998 में उन्होंने शॉपर्स स्टॉप के साथ अपना करियर शुरू किया था. यहां उन्होंने विभिन्न पदों पर  21 साल से ज्यादा काम किया. नवंबर 2019 में उन्होंने नायका फैशन में सीबीओ की जिम्मेदारी संभाली. यहां 3 साल 8 महीने काम करने के बाद अस्थाना 2023 में टाटा के ईकॉमर्स वेंचर टाटा क्लिक का हिस्सा बन गए. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago