होम / कोर्ट कचहरी / अब 1 जुलाई से जज साहब नहीं कहेंगे कि IPC की धारा….के तहत सुनाई जाती है सजा

अब 1 जुलाई से जज साहब नहीं कहेंगे कि IPC की धारा….के तहत सुनाई जाती है सजा

देश की संसद ने IPC, CRPC और इंडियन एविडेंस एक्‍ट में बड़े बदलाव किए हैं. जहां इनमें कई कानूनों को जोड़ा गया है वहीं कई धाराओं को हटाया भी गया है.

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

आज तक अदालतों से लेकर फिल्‍मों में तक भारतीय कानून की धाराओं का जब भी जिक्र होता था तो कहा जाता था कि आईपीसी की धारा  के तहत मुकदमा और सजा सुनाई जाती है. लेकिन 1 जुलाई से केन्‍द्र सरकार के द्वारा तीनों कानूनों में किए गए बदलाव लागू होने जा रहे हैं. आज से ये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,भारतीय न्‍याय संहिता और भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम लागू हो जाएगा. केन्‍द्र सरकार की ओर से शनिवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 

क्‍या कह रहे हैं नोटिफिकेशन? 
केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने जो तीन नोटिफिकेशन जारी किए हैं उनके अनुसार, नए कानून 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे. ये कानून भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता, और 1872 के भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम की जगह लेंगे. इन तीनों कानूनों का मकसद पुरानी दंड संहिता से लेकर आपराधिक प्रक्रिया औार साक्ष्‍य अधिनियम में बदलाव लाना है, जिन्‍हें हाल ही में संसद ने लंबी चर्चा के बाद पास किया है. इन कानूनों में जो बदलाव किए गए हैं उनमें आतंकवाद की परिभाषा देने, राजद्रोह को खत्‍म करने और अपराध नामक एक नया सेक्‍शन पेश किया गया है.

तीनों कानूनों की सबसे अहम बात 

1-    भारतीय न्‍याय संहिता 2023-ये आईपीसी की जगह लेने वाली है और इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं जैसे राजद्रोह को हटा दिया गया है. इसमें जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है वो ये है कि नाबालिग से बलात्‍कार करने और मौब लिचिंग पर मौत की सजा का प्रावधान कर दिया गया है. अब तक आईपीसी में 511 धाराएं थी लेकिन बीएनएस में 358 धाराएं होंगी. 21 नए अपराधों को जोड़ा गया है, जबकि 41 अपराध ऐसे हैं जिनमें कारावास की अवधि बढ़ाई गई है. 82 अपराध ऐसे हैं जिनमें जुर्माना बढ़ाया गया है, जबकि 25 अपराधों में जरुरी न्‍यूनतम सजा शुरू की गई है. 

2-    भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- इसे आज तक CRPC के नाम से जाना जाता था. CRPC में 484 धाराएं थी, अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में 531 धाराएं होंगी. इसमें 177 धाराओं मे बदलाव किया गया है, जबकि 9 नई धाराएं जोड़ी गई हैं और 14 को बदल दिया गया है. 

3-    भारतीय साक्ष्‍य संहिता- इसे पहले इंडियन एविडेंट एक्‍ट कहा जाता था. लेकिन अब इसे भारतीय साक्ष्‍य संहिता कहा जाएगा. इसमें पहले 167 धाराएं थी, लेकिन अब इसमें 170 धाराएं होंगी. 24 धाराओं में बदलाव किया गया है. दो नई धाराएं जोड़ी गई हैं जबकि 6 धाराएं खत्‍म की गई हैं. 

ये भी पढ़ें: अभी नहीं सुलझी है Go First के उड़ान भरने की गुत्‍थी, अब नया सवाल आया सामने
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago