होम / कोर्ट कचहरी / 'प्रेमी' को High Court से राहत: 'हाथ पकड़कर प्यार का इजहार करना यौन उत्पीड़न नहीं' 

'प्रेमी' को High Court से राहत: 'हाथ पकड़कर प्यार का इजहार करना यौन उत्पीड़न नहीं' 

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि किसी लड़की का हाथ पकड़ना बाल यौन संरक्षण कानून के तहत यौन उत्पीड़न के दायरे में नहीं आता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

'किसी का हाथ पकड़कर अपने प्यार का इजहार करना यौन उत्पीड़न की श्रेणी में नहीं आता'. इन शब्दों के साथ बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक ऑटो रिक्शा चालक की जमानत याचिका मंजूर कर ली. दरअसल, ऑटो ड्राइवर के खिलाफ नाबालिग लड़की के पिता ने FIR दर्ज करवाई थी. एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि रिक्शा चालक ने नाबालिग का हाथ पकड़कर उसके यौन उत्पीड़न का प्रयास किया. हालांकि, कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि बिना किसी यौन इच्छा के लड़की का हाथ पकड़ना यौन उत्पीड़न के दायरे में नहीं आता.

सख्त हिदायत के साथ जमानत
न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने कहा कि आरोपी का नाबालिग लड़की की लज्जा भंग करने या उसका यौन उत्पीड़न करने का कोई इरादा नहीं था और इस तरह प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता. उन्होंने आगे कहा कि यह यौन उत्पीड़न का मामला नहीं है. आरोपी ने किसी यौन इरादे से लड़की का हाथ नहीं पकड़ा था. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी लड़की का हाथ पकड़ना बाल यौन संरक्षण कानून (पोक्‍सो) के तहत यौन उत्पीड़न के दायरे में नहीं आता. इसके साथ ही अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका मंजूर कर ली.  हालांकि, कोर्ट ने आरोपी को सख्त हिदायत भी दी कि ऐसी घटना फिर नहीं होनी चाहिए.

काम आई वकील की दलील
ऑटो ड्राइवर पर आरोप है कि उसने नाबालिग छात्रा से प्यार का इजहार करते समय उसका हाथ पकड़ा था. लड़की पहले उसी के ऑटो से ट्यूशन जाना करती थी, लेकिन बाद में उसने आरोपी से ऑटो से जाना बंद कर दिया था. न्यायमूर्ति भारती डागरे की अदालत में आरोपी के वकील रंजीत पवार ने कहा कि मेरे मुवक्कल ने लड़की के सामने सिर्फ अपने प्यार का इजहार किया था, जो सिर्फ विशुद्ध रूप से भावनाओं का प्रदर्शन था. उसका कोई कोई कामुक इरादा नहीं था. कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए आरोपी को जमानत दे दी.

क्या लिखा है FIR में?
पिछले साल नवंबर में पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि ऑटो ड्राइवर ने उनकी 17 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया. FIR के अनुसार, आरोपी, पीड़िता के घर के पास ही रहता है. वह पेशे से ऑटो ड्राइवर है और पीड़िता कई बार अपने स्कूल और ट्यूशन सेंटर तक जाने के लिए उसी के ऑटो में यात्रा करती थी. एक दिन उसने पीड़िता का हाथ पकड़ा और अपने प्यार का इजहार किया. इतना ही नहीं वह पीड़िता पर अपने ऑटो में बैठने का दबाव डालने लगा, लेकिन वो वहां से भाग गई. घर पहुंचकर उसने परिवार को पूरी बात बताई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

10 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

34 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago