होम / कोर्ट कचहरी / अमन चोपड़ा के शो 'देश नहीं झुकने देंगे' के लिए 'न्यूज18' पर लगा जुर्माना, क्या है मामला? 

अमन चोपड़ा के शो 'देश नहीं झुकने देंगे' के लिए 'न्यूज18' पर लगा जुर्माना, क्या है मामला? 

पिछले साल प्रसारित एक शो के मामले में न्यूज 18 के खिलाफ न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी में शिकायत दर्ज हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (NBDSA) ने 'न्यूज18' पर 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया है. साथ ही NBDSA ने ब्रॉडकास्टर को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि भविष्य में उसके दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए. अथॉरिटी ने इंद्रजीत घोरपड़े की शिकायत पर यह फैसला सुनाया है.  गौरतलब है कि ये शो मशहूर एंकर अमन चोपड़ा होस्ट करते हैं। अमन चोपड़ा नेटवर्क 18 से पहले जी न्यूज का हिस्सा रहे हैं। वहां वे शाम 5 बजे का डिबेट शो 'ताल ठोंक के' होस्ट करते थे.

सही ठहराई थी पिटाई
यह मामला पिछले साल का है, जब News18 पर 'देश नहीं झुकने देंगे' नाम से एक कार्यक्रम प्रसारित किया गया था. 04.10.2022 को प्रसारित शो में गुजरात पुलिस द्वारा मुस्लिम युवकों की सार्वजनिक पिटाई को एक तरह से सही ठहराया गया था. इसे लेकर NBDSA में न्यूज18 के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायत में कहा गया था कि न्यूज चैनल ने पुलिस की बर्बरता का जश्न मनाया, पत्थरबाजी को जिहाद से जोड़ा और मुस्लिम युवाओं के बारे में नकारात्मक टिप्पणी की.  

काम नहीं आईं दलीलें  
शिकायतकर्ता इंद्रजीत घोरपड़े ने कहा कि ब्रॉडकास्टर द्वारा प्रसारित शो ने हिंसा, धार्मिक सद्भाव, तटस्थता और निष्पक्षता को लेकर न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया. ब्रॉडकास्टर यानी न्यूज18 द्वारा जिस वायरल वीडियो पर बहस की गई थी, वह एक गरबा कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी से जुड़ा था. हालांकि, ब्रॉडकास्टर ने अपने जवाब में कहा कि उक्त कार्यक्रम एनबीडीएसए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप था. कार्यक्रम की संपूर्ण सामग्री को जाने बिना शिकायत की गई. उसने यह भी कहा कि मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोई कोशिश नहीं की गई, उस पर केवल रिपोर्टिंग हुई थी. 

NBDSA ने पूछे ये सवाल
दलीलें सुनने के बाद NBDSA ने कहा कि ब्रॉडकास्टर को इस मुद्दे पर बहस करने का अधिकार था, लेकिन उसने यह कैसे निष्कर्ष निकाला कि वीडियो में दिख रहे पुरुष मुस्लिम समुदाय से जुड़े उपद्रवी हैं. अथॉरिटी ने यह भी पूछा कि गरबा समारोह में अन्य समुदाय के लोगों की भागीदारी में क्या गलत है और प्रसारक ने किस आधार पर यह मान लिया कि मुस्लिम महिलाएं गरबा समारोह में शामिल नहीं होती हैं? NBDSA ने सवाल किया कि ब्रॉडकास्टर गरबा कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी की निंदा कैसे कर सकता है?

चैनल को दी नसीहत
NBDSA ने पाया कि प्रसारण गुजरात के खेड़ा जिले के एक वायरल वीडियो पर आधारित था, जिसमें कुछ लोगों को गरबा कार्यक्रम में कथित रूप से पथराव करने के लिए सार्वजनिक रूप से पीटा जा रहा था. दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (NBDSA) ने 'न्यूज18' पर 25,000 रुपए का जुर्माना लगाने का फैसला किया और ब्रॉडकास्टर को भविष्य में इसी तरह के उल्लंघन से बचने की नसीहत भी दी.   

तुरंत हटाएं वीडियो
साथ ही NBDSA ने चैनल को यह भी निर्देश दिया कि यदि उक्त प्रसारण का वीडियो न्यूज चैनल की वेबसाइट, यूट्यूब सहित किसी भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, उसे तत्काल हटाया जाए और इससे जुड़े अन्य हाइपरलिंक्स भी हटाए जाएं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

9 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

34 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago