होम / कोर्ट कचहरी / मुंबई BMW कांड: आरोपी के पिता हैं करोड़पति, राजनीति के साथ कारोबार में भी जमे हैं पैर

मुंबई BMW कांड: आरोपी के पिता हैं करोड़पति, राजनीति के साथ कारोबार में भी जमे हैं पैर

मुंबई में अपनी BMW कार से महिला को उड़ाने वाला आरोपी मिहिर शाह पुलिस की गिरफ्तार से दूर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पुणे जैसा हादसा अब मुंबई में सामने आया है. यहां एक अमीरजादे ने अपनी लग्जरी कार से महिला को मौत की नींद सुला दिया. हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला है. हालांकि, पुलिस ने कार में सवार उसके साथी राजर्षि बिदावर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मिहिर शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के लीडर राजेश शाह का बेटा है. पीड़ित परिवार को डर है कि रसूख के चलते मिहिर आसानी से बच जाएगा. वहीं, मुख्यमंत्री का कहना है कि कानून अपना काम करेगा.

कार छोड़कर भागा
जानकारी के अनुसार, मिहिर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने साथी के साथ BMW कार से जा रहा था. वर्ली इलाके में उसकी तेज रफ़्तार कार ने स्कूटर सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में  महिला की मौत हो गई , जबकि उनके पति को गंभीर चोटें आई हैं. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कुछ दूर पर अपनी कार छोड़कर भाग निकला.  पुलिस को आरोपी की कार बांद्रा ईस्ट में कलानगर इलाके में मिली. बताया जा रहा है कि हादसे से पहले मिहिर शाह अपने दोस्तों के साथ पब गया था. हालांकि, पब मालिक का कहना है कि मिहिर ने शराब नहीं पी थी.

बिजनेसमैन भी हैं पिता
पुलिस ने मिहिर के पिता और शिवसेना लीडर राजेश शाह को भी गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि BMW कार उन्हीं के नाम पर रजिस्टर्ड है. बताया जा रहा है कि कार का बीमा खत्म हो गया था. मिहिर शाह की बात करें, तो उसने केवल दसवीं तक ही पढ़ाई की है. वह अपने पिता की बिज़नेस में मदद करता है. राजेश शाह का महाराष्ट्र में कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट का बिज़नेस है. उनके पास करोड़ों की दौलत है. 24 साल के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने  भारतीय न्याय सहिंता के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. हालांकि, मृतका के पति प्रदीप नखावा को न्याय की उम्मीद बेहद कम है. उनका कहना है कि आरोपी अपने रसूख के चलते आसानी से बच निकलेगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago