होम / कोर्ट कचहरी / Delhi Police को मिला नया कमिश्नर, NSG से ले चुके हैं ट्रेनिंग, फिलहाल हैं ITBP में DG

Delhi Police को मिला नया कमिश्नर, NSG से ले चुके हैं ट्रेनिंग, फिलहाल हैं ITBP में DG

. राकेश अस्थाना को 1.5 साल तक एक्सटेंशन देने के बाद अब गृह मंत्रालय ने 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के तेजतर्रार ऑफिसर संजय अरोड़ा को उनकी जगह पर नियुक्ति किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है. राकेश अस्थाना को 1.5 साल तक एक्सटेंशन देने के बाद अब गृह मंत्रालय ने 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के तेजतर्रार ऑफिसर संजय अरोड़ा को उनकी जगह पर नियुक्ति किया है. अरोड़ा फिलहाल आईटीबीपी के डीजी हैं. 

अरोड़ा की नियुक्ति ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि कुछ लोग अस्थाना के दिल्ली सीपी के रूप में बने रहने की उम्मीद कर रहे थे. वर्तमान पुलिस कमिश्चर राकेश अस्थाना, जो डीजी सीमा सुरक्षा बल के रूप में सेवारत थे को एक वर्ष का विस्तार दिया गया और गुजरात कैडर से यूटी कैडर में स्थानांतरित कर दिया गया और जुलाई 2021 में दिल्ली सीपी के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी एक्सटेंशन अवधि 31 जुलाई को समाप्त हो गई.

एनएसजी की ट्रेनिंग ली, सीएम की सुरक्षा में रहे तैनात

अरोड़ा आईटीबीपी में अपनी नियुक्ति से पहले तमिलनाडु के कई जिलों में एसपी रहे. इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स का नेतृत्व भी किया। इस दौरान उन्होंने वीरप्पन गैंग के खिलाफ बड़ा अभियान भी चलाया. इसके लिए संजय को गैलेंटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था. मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले अरोड़ा ने जयपुर के ही मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है. 1991 में एनएसजी की ट्रेनिंग करने के बाद संजय अरोड़ा को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई. 

इन पदों पर भी संभाली जिम्मेदारी

1997 से 2002 तक वह इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के कमांडर के तौर पर भी काम किया.  इसके बाद 2002 से 2004 तक वह कोयंबटूर के पुलिस कमिश्नर भी रहे. संजय अरोड़ा बीएसएफ के आईजी, सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ सेक्टर के आईजी, एडीजी एडक्वाटर और सीआरपीएफ के हेड भी रहे हैं.  सीआरपीएफ में काम करते हुए जम्मू कश्मीर जोन के आईजी भी रहे. 31 अगस्त, 2021 को संजय ने डीजी आईटीबीपी के रूप में 31वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया.  

VIDEO: अपनी जिद के चलते भारतीय युवक ने खुद बनाया प्लेन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

4 days ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

4 days ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

10 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

8 hours ago

AI क्रैश: हर मोर्चे पर मौजूद थी जेन स्ट्रीट

जब जुलाई में AI बूम का सबसे बड़ा दांव धराशायी हुआ, तो कुछ समय के लिए उसके पीछे की पूरी "आर्किटेक्चर" सामने आ गई. भारत में जांच के दायरे में रही फर्म जेन स्ट्रीट के पास चिप्स, कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर्स और मॉडल्स में हिस्सेदारी थी. यह शेयरों में मार्केट मेकर भी थी और उस सबसे बड़े फंड में भी इसका पैसा लगा हुआ था जो धराशायी हो गया. फंड के पतन के 12 दिन बाद जेन स्ट्रीट ने 14.6 अरब डॉलर जुटाए और फिर चुप्पी साध ली. क्या जेन स्ट्रीट के AI ट्रेड और उसके मामले में कोई पैटर्न है?

6 hours ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

7 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

8 hours ago