होम / कोर्ट कचहरी / नीरव मोदी है जिसका मामा उस Mehul Choksi ने भारत न लौटने पर दिया मामू बनाने वाला तर्क

नीरव मोदी है जिसका मामा उस Mehul Choksi ने भारत न लौटने पर दिया मामू बनाने वाला तर्क

मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से 14 हजार करोड़ के लोन फर्जीवाड़े का आरोप है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) आपको याद है? जी हां, वही मेहुल चोकसी जो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले को अंजाम देने के बाद देश छोड़कर भाग गया था. इस भगोड़े हीरा कारोबारी ने भारत न लौटने का अब जो कारण बताया है, वो सुनकर आपना भी अपना सिर पकड़ लेंगे. मेहुल चोकसी का कहना है कि उसने आपराधिक मुकदमे से बचने के लिए भारत नहीं छोड़ा और न ही देश लौटने से इंकार कर रहा है. भारतीय अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है, इसलिए वह भारत नहीं लौट पा रहा.  

गीतांजलि जेम्‍स का चेयरमैन था चोकसी
मेहुल चोकसी गीतांजलि जेम्‍स लिमिटेड का चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर था और समूह के प्रमोटर्स में भी शामिल था. चोकसी ने स्पेशल Prevention of Money Laundering Act (PMLA) कोर्ट में एक आवेदन के जरिए कहा कि वह कई वजहों से भारत नहीं लौट पा रहा है. इनमें से कुछ उसके नियंत्रण से बाहर हैं और इस आधार पर उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित नहीं किया जाना चाहिए. उसने यह भी कहा कि भारतीय अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है, इस वजह से वह भारत नहीं लौट पाया है. बता दें कि मेहुल चोकसी एक और भगौड़े नीरव मोदी का मामा है. दोनों पर PNB से 14 हजार करोड़ के लोन फर्जीवाड़े का आरोप है.

ED को बताई थी पासपोर्ट वाली बात
चोकसी ने दावा किया कि फरवरी 2018 में जारी समन के जवाब में उसने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कहा था कि वह भारत लौटने में असमर्थ है क्योंकि उसका पासपोर्ट भारतीय अधिकारियों की ओर से सस्पेंड कर दिया गया है. मेहुल चोकसी ने अपने आवेदन में अदालत से अनुरोध किया है कि पासपोर्ट के सस्पेंशन और उसके खिलाफ ED की ओर से की जा रही जांच से संबंधित दस्तावेज को तलब किया जाए. चोकसी ने अपने वकील विजय अग्रवाल के जरिए याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि चोकसी के खिलाफ मौजूदा कार्यवाही उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने से जुड़ी है. ऐसे में संबंधित दस्तावेज तलब करने की जरूरत है, ताकि निष्पक्ष फैसला हो सके.

पेशी पर नहीं आ रहा है भारत 
भगौड़े मेहुल चोकसी जनवरी 2018 में विदेश भाग गया था. बाद में यह पता चला कि उसने 2017 में ही एंटीगुआ-बारबुडा की नागरिकता ले रखी थी. PNB घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी एजेंसिया चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है. चोकसी खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इंकार कर चुका है. मालूम हो कि मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर PNB की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच से 14 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप है. बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 2011 से 2018 के बीच फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (LOU) के जरिए रकम विदेशी खातों में ट्रांसफर की गई थी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

48 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

57 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago