✕

होम / कोर्ट कचहरी / मध्य प्रदेश के KS Group के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, जानें क्या है मामला 

मध्य प्रदेश के KS Group के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, जानें क्या है मामला 

सीबीआई ने मध्य प्रदेश के केएस ग्रुप के सभी ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा है. सीबीआई की टीमें ग्रुप से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही हैं.

नीरज नैयर 3 years ago

मध्य प्रदेश के केएस ग्रुप (KS Group) के ठिकानों पर सीबीआई ने छापामार कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, ग्वालियर से CBI की दो टीमें गुरुवार को मुरैना पहुंचीं और समूह के ठिकानों पर एक साथ छापा मार दिया. इस दौरान, अधिकारियों ने ग्रुप के चेयरमैन रमेश चंद्र गर्ग से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद सीबीआई टीम गर्ग को अपने साथ ले गई और उनके घर, फैक्ट्री सहित सभी ठिकाने खंगाले. 

इतने हजार करोड़ का मामला
बताया जा रहा है कि बैंकों से करीब 7 हजार करोड़ रुपए के लेनदेन के मामले में सीबीआई ने यह कार्रवाई की है. CBI की टीमें फिल्मी अंदाज में ग्वालियर से मुरैना पहुंचीं और केएस ग्रुप के ठिकानों पर एकसाथ धावा बोल दिया. इस दौरान, ग्रुप से जुड़े सदस्यों के फोन जब्त कर लिए गए और चेयरमैन रमेश चंद्र गर्ग से बंद कमरे में एक घंटे तक पूछताछ की गई. इसके बाद CBI अधिकारी गर्ग को अपने साथ उनकी फैक्ट्री सहित दूसरे ठिकानों पर ले गए और वहां कागजात खंगाले.    

खबर लिखे जाने तक सीबीआई की कार्रवाई जारी थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

5 hours ago

DHFL भ्रष्टाचार मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी और बेटियों को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

CBI का आरोप है कि DHFL को यस बैंक से वित्तीय मदद मिलने के बदले राणा कपूर के परिवार से जुड़ी कंपनी को 900 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था.

4 days ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

25-September-2026

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026


बड़ी खबरें

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

33 minutes ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

2 hours ago

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

58 minutes ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

2 hours ago