होम / कोर्ट कचहरी / भगोड़े Nirav Modi को बड़ा झटका, दुबई वाली कंपनी की नीलामी का रास्ता साफ!

भगोड़े Nirav Modi को बड़ा झटका, दुबई वाली कंपनी की नीलामी का रास्ता साफ!

नीरव मोदी भारत में धन शोधन और धोखाधड़ी के मामले में वांटेड है. फिलहाल वह लंदन की जेल में बंद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के वांटेड हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंदन हाई कोर्ट ने अपने एक समरी जजमेंट (Summary Judgment) में नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को 8 मिलियन डॉलर (करीब 66 करोड़ रुपए) का भुगतान करने का आदेश दिया है. मोदी फिलहाल ब्रिटेन की थेमसाइड जेल में बंद है. अदालत के फैसले को नीरव मोदी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है. 

क्या होता है समरी जजमेंट?
समरी जजमेंट वह होता है, जहां कोई एक पक्ष अदालत में मौजूद नहीं होता है या फिर अदालत को लगता है कि उसके केस में कोई दम नहीं है. ऐसे में कोर्ट बिना फुल ट्रायल के फैसला सुना सकता है. लंदन हाई कोर्ट ने माना है कि नीरव मोदी के केस में कोई दम नहीं है और यदि ट्रायल चलता भी है, तो वो जीत नहीं पाएगा. दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया ने मोदी की दुबई स्थित कंपनी फायरस्टार डायमंड FZE से 8 मिलियन डॉलर की वसूली के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिस पर अब कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. 

बैंक को मिला ये अधिकार
लंदन हाई कोर्ट का यह फैसला बैंक ऑफ इंडिया को मोदी की दुबई वाली कंपनी से वसूली प्रक्रिया शुरू करने और दुनिया में कहीं भी मोदी की संपत्ति की नीलामी की अनुमति देता है. न्यायाधीश ने माना कि नीरव के केस में कोई दम नहीं है और वह इसे जीत नहीं पाएगा. इसलिए मामले की सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है. 8 मिलियन डॉलर की ये बकाया राशि उस क्रेडिट फैसिलिटी से बनी है, जो BOI ने मोदी को दी थी. इसमें 4 मिलियन उधार लिया गया पैसा है और 4 मिलियन डॉलर ब्याज है.

लंदन में ही याचिका क्यों?
बैंक ऑफ इंडिया ने नीरव मोदी के फायरस्टार को 9 मिलियन डॉलर का कर्ज दिया था, लेकिन चुकाया नहीं. फायरस्टार डायमंड एफजेडई दुबई में स्थित है, इसलिए UK अदालत का समरी जजमेंट वहां अधिक आसानी से लागू किया जा सकता है. इसलिए बैंक ने यूके कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. नीरव मोदी फायरस्टार एफजेडई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO और गारंटर था. बता दें कि नीरव मोदी भारत में धन शोधन और धोखाधड़ी के मामले में वांटेड है. मोदी को पिछले साल ही यूके की सबसे भीड़भाड़ वाली जेल से निकालकर निजी तौर पर संचालित होने वाली लंदन की थेमसाइड जेल में शिफ्ट किया गया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

12 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

35 seconds ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago