होम / कोर्ट कचहरी / इस एयर होस्टेस के कारनामे सुनकर आंखों के सामने घूम जाएगी फिल्म Crew की स्टोरी

इस एयर होस्टेस के कारनामे सुनकर आंखों के सामने घूम जाएगी फिल्म Crew की स्टोरी

केरल में एक एयर होस्टेज को सोने के तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म क्रू (Crew) रिलीज हुई थी. इस फिल्म में तीनों एयर होस्टेस की भूमिका में नजर आई हैं. Crew में दिखाया गया है कि तीनों एयर होस्टेस आर्थिक परेशानियों के चलते सोने की तस्करी करने लगती हैं. वह अलग-अलग शेप में सोने को भारत से बाहर ले जाती हैं. तस्करी का सोना छिपाने के लिए कई अजीब तरीके भी आजमाती हैं. क्रू की ऑन-स्क्रीन ये स्टोरी केरल में ऑफ-स्क्रीन देखने को मिली है. यानी केरल में बिल्कुल ऐसा ही एक मामला सामने आया है.     

ऐसे छिपा रखा था 1 किलो सोना
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस (Cabin Crew) को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कस्टम अधिकारियों ने आरोपी से लगभग एक किलो सोना बरामद किया है. एयर होस्टेस यह सोना मस्कट से कथित तौर पर अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रही थी. बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई बार ऐसे सोने की तस्करी कर चुकी है. क्रू मूवी की तरह आरोपी ने भी सोने को अलग शेप में ढाला हुआ था, ताकि वह जांच अधिकारियों को मात दे सके. 

ऐसे सामने आया कारनामा
आरोपी एयर होस्टेस की पहचान कोलकाता निवासी सुरभि खातून के रूप में हुई है और उसे 14 दिनों की रिमांड पर भेजा गया है. सुरभि मस्कट से कन्नूर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की केबिन क्रू मेंबर थी. क्रू फिल्म में तीनों एयर होस्टेस के कारनामों की पोल एक खुफिया जानकारी के आधार पर खुलती है. खातून के साथ भी ऐसा ही हुआ है. जानकारी के अनुसार, कस्टम विभाग को खबर मिली थी कि कोई एयर होस्टेज सोने की तस्करी कर रही है, इसी आधार पर जब सुरभि खातून की तलाशी ली गई तो सभी हैरान रह गए.  

अपनी तरह का पहला मामला
आरोपी एयर होस्टेस ने सोने को बेहद अजीब आकार में ढालकर अपने प्राइवेट में पार्ट में छिपा रखा था. कहा जा रहा है कि भारत में यह पहला मामला है, जब किसी एयरलाइन के चालक दल का कोई सदस्य इस तरह सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है. सुरभि खातून के कारनामों को देखकर लगता है कि या तो वो फिल्म क्रू से ज्यादा इंस्पायर थीं या फिर बाय चांस फिल्म उनकी कहानी पर बन गई. खैर, जो भी हो दोनों ही कहानियों से एक ही सीख मिलती है कि बुरे काम का नतीजा बुरा ही होता है.   
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

58 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago