होम / कोर्ट कचहरी / आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट के जज बने Somasekhar Sundaresan, सरकार ने जताई थी आपत्ति 

आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट के जज बने Somasekhar Sundaresan, सरकार ने जताई थी आपत्ति 

सरकार ने इस तर्क के साथ सोमशेखर सुंदरसन की पदोन्नति का विरोध किया था कि सुंदरसन ने कई ऐसे मामलों पर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किए हैं, जो अदालतों के समक्ष विचाराधीन है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट (HC) के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में एडवोकेट सोमशेखर सुंदरसन (Somasekhar Sundaresan) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) द्वारा सिफारिश दोहराने के 10 महीने बाद हुई है. कॉलेजियम ने पहले फरवरी 2022 और फिर इस साल जनवरी में उनके नाम की सिफारिश की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर आपत्ति जताई थी. सरकार ने इस तर्क के साथ सोमशेखर सुंदरेशन की पदोन्नति का विरोध किया था कि उन्होंने कई ऐसे मामलों पर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किए, जो अदालतों के समक्ष विचाराधीन हैं.

SC द्वारा गठित समिति का हिस्सा
वकालत की दुनिया में सोमशेखर सुंदरसन बड़ा नाम हैं और हाल ही में अडानी-हिंडनबर्ग प्रकरण (Adani-Hindenburg Case) के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति में भी शामिल हैं. कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने बाजार नियामक सेबी के कामकाज में कई खामियां उजागर की हैं. इसके अलावा, सुंदरेशन लंबे समय तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के वकील भी रहे हैं. वह 2009 में (जब पी.चिदंबरम वित्त मंत्री थे) वित्त मंत्रालय द्वारा पार्टिसिपेटरी नोट्स, हॉट मनी इंस्ट्रूमेंट्स से जुड़े विवाद के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेश सुधारों पर सुझाव देने के लिए गठित एक समिति का भी हिस्सा थे. 

कॉलेजियम ने कही ये बात 
25 नवंबर 2022 को, केंद्र सरकार ने सोमशेखर सुंदरसन की पदोन्नति का विरोध करते हुए अपना पक्ष रखा था. सरकार ने कहा था कि चूंकि सुंदरसन ने कई ऐसे मामलों पर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किए हैं, जो अदालतों के समक्ष विचाराधीन है, लिहाजा उनके नाम की सिफारिश पर पुन: विचार किया जाना चाहिए. इस पर कॉलेजियम की तरफ से कहा गया कि सोशल मीडिया पर अपने विचारों का उपयोग यह अनुमान लगाने के लिए नहीं किया जा सकता है कि वह अत्यधिक पक्षपाती विचार वाला व्यक्ति है. इसी साल, 18 जनवरी को भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice of India DY Chandrachud) की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने अपने बयान में कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत सभी नागरिकों को बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है. एक उम्मीदवार द्वारा विचारों की अभिव्यक्ति उसे तब तक एक संवैधानिक पद धारण करने से वंचित नहीं करती, जब तक कि न्यायाधीश पद के लिए प्रस्तावित व्यक्ति सक्षमता, योग्यता और सत्यनिष्ठा वाला व्यक्ति है.  

बॉम्बे हाई कोर्ट के लिए एसेट
बॉम्बे हाई कोर्ट (HC) के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में सोमशेखर सुंदरसन के नाम की सिफारिश दोहराते हुए कॉलेजियम ने कहा कि जिस तरह से उम्मीदवार ने अपने विचार व्यक्त किए हैं, वह इस अनुमान को सही नहीं ठहराता कि वह अत्यधिक पक्षपाती विचारों वाले व्यक्ति हैं या वह सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों और निर्देशों पर सोशल मीडिया पर चुनिंदा आलोचनात्मक रहे हैं. और न ही यह इंगित करने के लिए कोई सामग्री है कि उम्मीदवार द्वारा उपयोग किए गए भाव किसी भी राजनीतिक दल के साथ मजबूत वैचारिक झुकाव के साथ उसके संबंधों को दर्शाते हैं. कॉलेजयम की ओर से कहा गया कि एडवोकेट सुंदरसन ने वाणिज्यिक कानून में विशेषज्ञता हासिल की है. यह बॉम्बे हाई कोर्ट के लिए एक एसेट होगा जिसमें अन्य शाखाओं के अलावा वाणिज्यिक और प्रतिभूति कानूनों से जुड़े मामले बड़ी संख्या में हैं. इसलिए, कॉलेजियम बॉम्बे हाई कोर्ट (HC) के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप सोमशेखर सुंदरसन की नियुक्ति के लिए 16 फरवरी 2022 की अपनी सिफारिश को दोहराता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

18 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago