होम / कोर्ट कचहरी / पूर्व कर्मचारी का बकाया नहीं चुका रही थी कंपनी, अब दिवालिया कार्यवाही का करेगी सामना 

पूर्व कर्मचारी का बकाया नहीं चुका रही थी कंपनी, अब दिवालिया कार्यवाही का करेगी सामना 

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने पूर्व कर्मचारी का भुगतान नहीं करने वाली कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कर्मचारियों की वैध देनदारियों का भुगतान करने में आनाकानी करने वाली कंपनियों के लिए बुरी खबर है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने ऐसे एक मामले में जो फैसला सुनाया है, वो नजीर बन सकता है. NCLT ने संबंधित कंपनी के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं. यह पूरा मामला 2019 का है, जिस पर फैसला अब आया है. फरियादी की तरफ से एडवोकेट परवेश खन्ना ने जो दलीलें पेश की उस पर सहमति जताते हुए NCLT ने पीड़ित के पक्ष में फैसला सुनाया. 

अधिकारों का उल्लंघन
याचिकाकर्ता एके अग्रवाल ABC कंसल्टेंट्स के पूर्व कर्मचारी हैं. उन्होंने NCLT में याचिका दायर करते हुए ABC कंसल्टेंट्स के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई करने की मांग की थी, क्योंकि कंपनी ने उनकी वैध देनदारियों का भुगतान करने में असमर्थता जाहिर की थी. BW हिंदी ने बातचीत में एडवोकेट परवेश खन्ना ने बताया कि एबीसी कंसल्टेंट्स की तरफ से उनकी हमारे मुवक्किल को भुगतान नहीं किया जा रहा था. लगातार अनुरोध के बावजूद कंपनी इससे इनकार करती रही, जो एक कर्मचारी के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है. 

डिमांड नोटिस किया नजरंदाज 
एडवोकेट खन्ना ने बताया कि पहले कंपनी को डिमांड नोटिस भेजा गया था, लेकिन जब उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो हमने NCLT में याचिका दायर की. NCLT में कंपनी ने अपने बचाव में कई तर्क दिए. उसने एके अग्रवाल के साथ ABC कंसल्टेंट्स के पुराने विवाद का हवाला भी दिया, जिसमें FIR दर्ज है, लेकिन कुछ काम नहीं आया. एडवोकेट खन्ना के मुताबिक, कंपनी को यदि लगता है कि कोई कर्मचारी उसकी नीतियों के अनुरूप काम नहीं कर रहा है, तो उसके पास संबंधित कर्मचारी को नौकरी से निकालने का अधिकार है, लेकिन वो उसके वैध भुगतान को नहीं रोक सकती. 

काम नहीं आया कोई तर्क
NCLT ने अपने फैसले में कहा कि भले ही कंपनी और फरियादी के बीच पूर्व में विवाद रहा है और वो मामला अदालत में चल रहा है, लेकिन यह कर्मचारी की वैध बकाया राशि को रोकने का आधार नहीं हो सकता. इसके साथ ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने एके अग्रवाल की याचिका को स्वीकार करते हुए ABC कंसल्टेंट्स के खिलाफी दिवालिया कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं. एडवोकेट परवेश खन्ना ने बताया कि कोरोना काल में इस तरह के कई मामले सामने आए थे, जहां कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के साथ किसी विवाद का हवाला देते हुए पहले उन्हें नौकरी से निकाला और फिर उनका वेतन और अन्य बकाया राशि रोक ली. जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है.

मील का पत्थर साबित होगा फैसला
खन्ना के मुताबिक, किसी भी कंपनी को वैध देनदारियों जैसे कि देय वेतन, बोनस और ग्रेच्युटी आदि का भुगतान कर्मचारी को करना ही होगा. उन्होंने कहा कि यह फैसले मील का पत्थर साबित होगा. वहीं, एके अग्रवाल ने BW हिंदी से बातचीत में NCLT के फैसले पर खुशी जाहिर की. अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कई बार ABC कंसल्टेंट्स से बकाया राशि के भुगतान का अनुरोध किया, लेकिन कंपनी ने उनकी एक नहीं सुनी. कंपनी ने डिमांड नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद हमने NCLT का रुख किया, जहां हमें न्याय मिला है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

15 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

15 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

17 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

16 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

20 hours ago