होम / कोर्ट कचहरी / Pune: बिगड़ैल रईसजादे ने जिस कार से 2 जिंदगियां छीनीं करोड़ों में है उसकी कीमत 

Pune: बिगड़ैल रईसजादे ने जिस कार से 2 जिंदगियां छीनीं करोड़ों में है उसकी कीमत 

पुणे कार एक्सीडेंट का मामला बड़ा होता जा रहा है. नाबालिग को तुरंत जमानत मिलने से लोग नाराज हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पुणे में हुए कार हादसे (Pune Car Accident) ने पूरे देश में एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या उम्र जुर्म की गंभीरता को कम कर सकती है? 18 मई को एक नाबालिग रईसजादे ने अपनी तेज रफ़्तार लग्जरी कार से 2 आई इंजीनियरों को मौत के घाट उतार दिया. ना लाइसेंस, ना कार का रजिस्ट्रेशन और शराब पीकर गाड़ी चलाने के बावजूद आरोपी को तुरंत ही कोर्ट से जमानत मिल गई. क्योंकि वह नाबालिग है.     

CM ने की कमिश्नर से बात  
शुरुआत में इस पूरे मामले में पुणे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे, लेकिन लोगों के भारी विरोध और सोशल मीडिया पर आरोपी वेदांत अग्रवाल (Vedant Agarwal) की हरकतों के वायरल होते वीडियो ने मामले को बड़ा बना दिया. हादसे में जान गंवाने वाला कपल मध्यप्रदेश का था और पुणे में नौकरी करता था. वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे कमिश्नर से इस केस को लेकर बातचीत की है. उन्होंने दोषी पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. लेकिन सवाल फिर वही खड़ा हो जाता है कि जब आरोपी को नाबालिग मानकर केस चलाया जाएगा तो सजा सख्त कैसे मिलेगी. 

90 मिनट में 48 हजार का बिल
आरोपी एक्सीडेंट करने से पहले अपने दोस्तों के साथ पुणे के कोसी और ब्लैक मैरियट नाम के दो पब में गया था. पुलिस ने दोनों पब को सील कर दिया है. वेदांत अग्रवाल 18 मई की रात करीब 10:40 बजे कोसी पब पहुंचा था. यहां उसने 90 मिनट में 48 हजार रुपए का बिल चुकाया. इसके बाद वह रात करीब 12:10 बजे ब्लैक मैरियट गया और यहीं से निकलने के बाद ही रात 2 बजे उसने अपनी पोर्श कार से दो IT इंजीनियर्स को टक्कर मारी थी. पुलिस ने अब तक के सबूतों के आधार पर 17 साल के नाबालिग आरोपी के खिलाफ FIR में ड्रिंक एंड ड्राइव का चार्ज भी जोड़ा है.  

कार का नहीं था रजिस्ट्रेशन
पुलिस ने आरोपी के पिता बिल्डर विशाल अग्रवाल सहित 5 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है. वेदांत के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, इसके बावजूद अग्रवाल ने अपने लग्जरी कार चलाने दी. इतना ही नहीं, जिस लग्जरी कार से बिगडैल रईसजादे ने दो लोगों को मौत के घाट उतारा उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं था. बिल्डर अग्रवाल ने इलेक्ट्रिक लग्जरी स्पोर्ट्स सेडान पोर्श कार मार्च में बेंगलुरु के एक डीलर से खरीदी थी. डीलर ने टेम्परेरी रजिस्ट्रेशन के बाद यह कार उसे सौंप दी, लेकिन जरूरी फीस नहीं देने के चलते कार का रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हो सका था. 

Porsche Taycan के बारे में
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि जिस कार ने कपल को मौत की नींद सुला दिया, उसकी कीमत कितनी है. Porsche Taycan की कीमत भारत में 1.61 करोड़ से लेकर 2.44 करोड़ रुपए है. एक ऑटो वेबसाइट के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार Porsche Taycan  431 से 452 km की रेंज देती है. यानी कि एक बार चार्ज होने पर यह 452 तक चल सकती है. इसकी टॉप स्पीड 230 kmph है और इसमें 8 एयरबैग हैं. कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को 13 रंगों में उतारा है. Porsche Taycan का मुकाबला Audi e-tron GT से है. पुलिस का कहना है कि आरोपी 200 km की स्पीड से कार दौड़ा रहा था. इसलिए टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार कपल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

48 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

57 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago