होम / कोर्ट कचहरी / जिस Delta Corp पर GST चोरी का लगा आरोप उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

जिस Delta Corp पर GST चोरी का लगा आरोप उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

देश की सबसे बड़ी कसिनो चेन डेल्टा कॉर्प भी टैक्स के फेर में फंस गई है. GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने उसे भारी-भरकम राशि भरने का नोटिस थमाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक्सटाइल्स और इनर वियर बनाने वाली दिग्गज कंपनी लक्स (LUX) गुरुवार को सुर्खियों में थी, क्योंकि आयकर विभाग ने 200 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी. विभाग की टीमों ने एक साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और नई दिल्ली स्थित कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा था. इसमें लक्स इंडस्ट्रीज के ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के साथ-साथ कंपनी के प्रमोटरों के घर भी शामिल थे. अब देश की सबसे बड़ी कसिनो चेन डेल्टा कॉर्प भी टैक्स के फेर में फंस गई है.

अब अदालत में होगी बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने डेल्टा कॉर्प को 11,139 करोड़ रुपए की कथित देनदारी का भुगतान करने को कहा है. हालांकि कंपनी इसके लिए तैयार नहीं है और उसने मामले को अदालत में चुनौती देने की बात कही है. GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय के हैदराबाद स्थित कार्यालय ने डेल्टा कॉर्प को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 74(5) और गोवा एसजीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत बकाया टैक्स और जुर्माने के भुगतान आदेश दिया है 

क्या है कंपनी का कहना?
आरोप है कि डेल्टा कॉर्प ने जुलाई 2017 से मार्च 2022 की अवधि के लिए GST का कम भुगतान किया है, इसे GST चोरी के तौर पर भी देखा जा सकता है. लिहाजा अब कंपनी को  ब्‍याज और जुर्माने के साथ कुल 11,139 करोड़ रुपए का भुगतान करना है. ऐसा न करने पर कंपनी को धारा 74(1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा. उधर, डेल्टा कॉर्प का कहना है कि नोटिस में की गई टैक्स की मांग कानून के विपरीत है. कंपनी ऐसे मांग और संबंधित कार्यवाही को चुनौती देने के लिए सभी कानूनी विकल्प अपनाएगी.

क्या करती है कंपनी?
कंपनी के प्रोफाइल की बात करें, तो यह देश की सबसे बड़ी कैसीनो (लाइव, इलेक्ट्रॉनिक और ऑनलाइन) गेमिंग कंपनी है. 1990 में इसकी शुरुआत एक कपड़ा और रियल एस्टेट एडवाइजर के तौर पर हुई थी. फिलहाल डेल्टा कॉर्प कैसीनो गेमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स में काम करती है. कंपनी के पास अपने जहाज हैं, जिन पर वो कैसीनो चलाती है. यदि आप गोवा गए हैं, तो आपने ऐसा एक जहाज जरूर देखा होगा. कंपनी का Deltin Royale एशिया का सबसे बड़ा ऑफशोर गेमिंग जहाज है. इसमें 120 गेमिंग टेबल, 4 VVIP गेमिंग रूम और 60 से ज्यादा स्लॉट मशीनें हैं. इतना ही नहीं, इसमें देश का सबसे बड़ा पोकर रूम भी है. भारत में हुआ पहला वर्ल्ड पोकर टूर्नामेंट Deltin Royale पर ही खेला गया था. इसके अलावा, डेल्टा कॉर्प के पास गोवा में Deltin JAQK और Kings casin नाम के दूसरे जहाज भी हैं. कंपनी की नेपाल में भी मौजूदगी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago