होम / कोर्ट कचहरी / Wife = Worry Invited Forever, कोर्ट ने युवाओं को लेकर क्यों की ऐसी टिप्पणी?

Wife = Worry Invited Forever, कोर्ट ने युवाओं को लेकर क्यों की ऐसी टिप्पणी?

कोर्ट ने कहा कि युवा शादी के बजाए लिव इन रिलेशनशिप को तवज्जो देते हैं. इस रिश्ते में उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं उठानी पड़ती और जब चाहें वे इससे मुक्त हो सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केरल हाई कोर्ट ने तलाक के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा है कि नई पीढ़ी शादी को बुराई और बंधन मानती है. यही वजह है कि आज लिव इन रिलेशनशिप का चलन बढ़ गया है. एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह भी कहा कि यूज एंड थ्रो के कल्चर ने हमें बर्बाद कर दिया है, यह समाज के लिए चिंता का विषय है.

इसलिए लिव इन को तवज्जो 
जस्टिस ए मुहम्मद मुस्ताक और सोफी थॉमस की बेंच ने तलाक की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, 'नई पीढ़ी जिम्मेदारियों से मुक्त रहना चाहती है. वे वाइफ (Wife) शब्द को Worry Invited For Ever (हमेशा के लिए चिंता) के रूप में देखते हैं. जबकि पहले इसे Wise Investment For Ever (हमेशा के लिए समझदारी का निवेश) माना जाता था. इसी वजह से युवा शादी के बजाए लिव इन रिलेशनशिप को तवज्जो देते हैं. इस रिश्ते में उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं उठानी पड़ती और जब चाहें वे इससे मुक्त हो सकते हैं'.

समाज के लिए अच्छे संकेत नहीं
हाई कोर्ट ने कहा कि केरल को भगवान के देश के रूप में जाना जाता है. ये पारिवारिक बंधन के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन मौजदा वक्त में चलन, स्वार्थी कारणों और एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की वजह से रिश्ते टूट रहे हैं. ये समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है. अदालत ने कहा कि मामूली कहासुनी, मनमुटाव के चलते रिश्ते नहीं तोड़े जाते. शादी टूटने से सिर्फ दो लोगों की नहीं, बल्कि कई जिंदगियां बर्बाद होती हैं.  

क्या है मामला?
हाई कोर्ट में दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने बताया कि 2009 में उसका विवाह हुआ था. 2018 तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन इसके बाद उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया. वह उस पर किसी से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगी. वह उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है. हालांकि, कोर्ट ने उसके दावे को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि उपलब्ध तथ्य और परिस्थितियां स्पष्ट रूप से इस ओर इशारा करती हैं कि 2017 में याचिकाकर्ता के किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध बने थे और इसलिए वह तलाक मांग रहा है. इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

3 days ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

3 days ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

22 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago