होम / कोर्ट कचहरी / कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर को मिलेगी Gold Ring, इस पार्टी ने किया ऐलान 

कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर को मिलेगी Gold Ring, इस पार्टी ने किया ऐलान 

कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान कुलविंदर कौर को भारी समर्थन मिल रहा है. किसान संगठन से लेकर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी तक ने कुलविंदर का बचाव किया है. पंजाब में कुलविंदर को लेकर गाने भी बन रहे हैं. इस बीच, थानथाई पेरियार द्रविड़ कड़गम (TPDK) पार्टी ने कुलविंदर कौर को सोने की अंगूठी देने का ऐलान किया है. 

8 ग्राम की रिंग भेजेंगे
दक्षिण भारत की इस पार्टी की तरफ से कुलविंदर को भेजी जाने वाली गोल्ड रिंग में पेरियार की तस्वीर भी लगी होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, TPDK महासचिव केयू रामाकृष्णन ने कहा कि हम कुलविंदर को 8 ग्राम सोने की रिंग भेजने की योजना बना रहे हैं. हम चाहते हैं कि किसानों के लिए निर्भीक तरीके से खड़ी होने वाली इस महिला को सम्मानित किया जाए. गौरतलब है कि थप्पड़ मारने के बाद कुलविंदर कौर ने खुद कहा था कि वो कंगना द्वारा धरने पर बैठे किसानों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने से नाराज है. उस धरने में कुलविंदर की मां भी शामिल थीं.

...नहीं तो घर जाएंगे 
रामाकृष्णन ने बताया कि पार्टी कुलविंदर कौर के घर के पते पर गोल्ड रिंग भेजेगी. यदि वह कुरियर को स्वीकार नहीं करेंगी तो हम अपने किसी सदस्य को उनके घर भेजेंगे. हमारा कोई साथी ट्रेन या फ्लाइट से उनके घर जाएगा और रिंग के साथ पेरियार की कुछ पुस्तकें भी गिफ्ट करेगा. हिमाचल प्रदेश के मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के बाद कुलविंदर को म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने नौकरी भी ऑफर की है. हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर कुलविंदर कौर चाहें तो वह उन्हें अच्छी नौकरी दिलवा सकते हैं. 

SIT करेगी जांच
बीते रविवार को मोहाली में कुलविंदर के समर्थन में भी रैली निकाली गई थी. लोगों का कहना है कि इस मामले की जांच की जाए और कौर के खिलाफ एफआईआर रद्द की जाए. मोहाली पुलिस ने तीन सदस्यीय SIT बनाई है. एसपी सिटी हरबीर सिंह अटवाल की अगुआई में यह विशेष जांच दल पूरे मामले की जांच करेगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को इस मुद्दे पर कहा था कि CISF जवान कुलविंदर कौर ने गुस्से के चलते कंगना को थप्पड़ मारा होगा. उन्होंने कहा था कि जो कुछ भी हुआ उस पर उन्हें खेद है. 7 जून को कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था. इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

38 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

11 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

18 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

17 hours ago