होम / कोर्ट कचहरी / सांसद कंगना को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वालीं कुलविंदर कौर को कितना जानते हैं आप?

सांसद कंगना को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वालीं कुलविंदर कौर को कितना जानते हैं आप?

कंगना को थप्पड़ मारने वालीं CISF कर्मी कुलविंदर कौर को हिरासत में लेकर सस्पेंड कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नई-नई सांसद बनीं बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत थप्पड़ कांड को लेकर सुर्खियों में हैं. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ हुई बदसलूकी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दरअसल, मंडी सांसद कंगना रनौत गुरुवार को दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थीं. यहां सिक्योरिटी चेक के बाद CISF की एक महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. CISF की महिला कर्मी को पूछताछ के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. CISF ने उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है.  

15 सालों से CISF में
कंगना ने जिस CISF कर्मी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है उनका नाम कुलविंदर कौर है. 35 वर्षीय कुलविंदर को CISF में 15 वर्षों से अधिक हो गए हैं. उनका अब तक का रिकॉर्ड बेदाग रहा है. कुलविंदर के पति भी CISF कर्मी है. कुलविंदर कौर मूल रूप से पंजाब के कपूरथला की रहने वाली हैं और  वर्तमान में वो मोहाली के सेक्टर 64 में रह रही हैं. 2 बच्चों की मां कुलविंदर के भाई शेर सिंह किसान लीडर और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी में संगठन सचिव हैं.

किसान आंदोलन से नाता
कुलविंदर पिछले दो साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं. उनका परिवार किसान आंदोलन से जुड़ा रहा है. फिलहाल वह चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इंटरनल सिक्योरिटी में ड्यूटी कर रही थीं. थप्पड़ कांड के बाद उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. उनका एक वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें वह किसान आंदोलन को लेकर दिए गए कंगना रनौत के बयान से नाराजगी जता रही हैं. कंगना ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें फ्लाइट से दिल्ली आना था. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, इसी दौरान कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मारा. उसके बाद कंगना के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर ने भी कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की.

कुलविंदर के भाई का बयान 
अब इस मामले पर कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महिवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. महिवाल ने कहा कि कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था कि वहां 100 रुपए में महिलाएं आई हैं. कंगना से कहासुनी के बाद मेरी बहन भावनात्मक रूप से गुस्से में आ गई होगी, जिसके कारण ऐसी घटना घटी. उन्होंने कहा कि जवान और किसान दोनों महत्वपूर्ण हैं और हर मायने में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं. हम इस मामले में उनका पूरा समर्थन करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

38 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

11 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

18 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

17 hours ago