होम / कोर्ट कचहरी / Jaypee Group को झटका, कर्ज में डूबी इस कंपनी के बारे में आई ये बड़ी खबर

Jaypee Group को झटका, कर्ज में डूबी इस कंपनी के बारे में आई ये बड़ी खबर

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जेपी समूह (Jaypee Group) की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) को बड़ा झटका लगा है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है. आईसीआईसीआई बैंक की ओर से करीब 6 साल पहले इस संबंध में एक याचिका दायर की गई थी, जिस पर अब मंजूरी मिल गई है. जयप्रकाश एसोसिएट्स कंस्ट्रक्शन, सीमेंट और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर से जुड़ी है. कंपनी कर्ज के बोझ तले दबी है और करीब 3 हजार करोड़ रुपए चुकाने में नाकाम रही है.  

कर्ज घटाने की कोशिश
जेपी ग्रुप की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स ने अपना कर्ज घटाने की कई कोशिशें की हैं. इसके तहत पिछले कुछ वर्षों में कंपनी अपने कई सीमेंट प्लांट्स बेच चुकी है. आईसीआईसीआई बैंक ने बकाया का भुगतान नहीं होने पर NCLT में कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की थी. करीब छह सालों के बाद अब जाकर जयप्रकाश एसोसिएट्स के विरुद्ध दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी मिली है. NCLT का यह फैसला जेपी समूह की इस कंपनी के लिए बड़े झटके की तरह है, क्योंकि इससे डालमिया भारत ग्रुप के साथ उसकी एक डील लटक सकती है.

विलय को भी किया खारिज   
एक रिपोर्ट के अनुसार, डालमिया भारत समूह द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स की सीमेंट, क्लिंकर और बिजली यूनिट्स को 5,666 करोड़ रुपए के मूल्य पर अधिग्रहित किया जाना था. लेकिन दिवालिया प्रक्रिया की मंजूरी मिलने से अब इस डील पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. NCLT ने जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड (Jaypee Infrastructure) के साथ जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के विलय को भी खारिज कर दिया है. बता दें कि सितंबर, 2018 में ICICI बैंक ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई थी. इसी तरह, SBI ने भी 15 सितंबर, 2022 तक 6,893.15 करोड़ रुपए के भुगतान में चूक का दावा करते हुए कंपनी के खिलाफ NCLT का दरवाजा खटखटाया था.

शेयर में आई बड़ी गिरावट
जेपी ग्रुप की कई कंपनियां इस समय दिवालिया कार्यवाही का सामना कर रही हैं, जिनमें सीमेंट कॉरपोरेशन और जेपी इंफ्राटेक भी शामिल हैं. ट्रिब्यूनल ने इससे पहले मुंबई के सुरक्षा ग्रुप को नोएडा स्थित जेपी ग्रुप के 9 प्रोजेक्ट को खरीदने की मंजूरी दे दी थी. वहीं, Jaiprakash Associates Limited के शेयर की बात करें, तो आज इनमें बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक यह करीब 10 प्रतिशत के नुकसान के साथ 13.35 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

39 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

12 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

18 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

17 hours ago