होम / कोर्ट कचहरी / ज्वेलर झूठों का बड़ा सरताज निकला...300 रुपए के नकली गहने 6 करोड़ में बेच डाले!

ज्वेलर झूठों का बड़ा सरताज निकला...300 रुपए के नकली गहने 6 करोड़ में बेच डाले!

अमेरिकी महिला के साथ राजस्थान के एक ज्वेलर ने बड़ी धोखाधड़ी कर डाली. नकली गहने बेचने वाले आरोपियों पर केस दर्ज हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'पधारो म्हारे देश' के साथ सैलानियों का स्वागत करने वाले राजस्थान में एक अमेरिकी महिला के साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है. धोखेबाज पिता-पुत्र की जोड़ी ने अमेरिकी महिला को 300 रुपए की आर्टिफिशियल ज्वेलरी 6 करोड़ रुपए में बेच दी. जब ज्वेलरी की असलियत का पता चला तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने अमेरिकी दूतावास को इस बारे में सूचित किया, इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. चलिए जानते हैं कि आखिर धोखेबाजों के सरताज बने पिता-पुत्र की जोड़ी ने कैसे इस पूरे मामले को अंजाम दिया.

ऐसे सामने आई धोखाधड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) के गोपालजी का रास्ता स्थित एक दुकान से अमेरिकी नागरिक चेरिश (Cherish) ने करीब दो साल पहले 6 करोड़ रुपए के ज्वेलरी खरीदी थी. विक्रेता विक्रेता ने महिला को हॉलमार्क सर्टिफिकेट भी दिया था, जिससे आभूषण की शुद्धता का पता चलता था. हालांकि, जब चेरिश वापस अमेरिका गईं और एक प्रदर्शनी में ज्वेलरी को प्रदर्शित किया, तो उन्हें पता चला कि जिसके लिए उन्होंने 6 करोड़ रुपए खर्च किए हैं वो नकली ज्वेलरी है. 

ये भी पढ़ें - कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर को मिलेगी Gold Ring, इस पार्टी ने किया ऐलान

कई धाराओं में केस दर्ज
अपने साथ हुई धोखाधड़ी के चलते चेरिश जयपुर लौटीं और ज्वेलर गौरव सोनी से नकली आभूषणों की शिकायत की. उन्होंने अन्य दुकानों से भी आभूषण की शुद्धता की जांच करवाई, जहां इसकी पुष्टि हुई कि गहने नकली हैं और उसकी कीमत मात्र 300 रुपए है. इसके बाद चेरिश ने अमेरिकी दूतावास को घटना की जानकारी दी. ज्वेलर राजेंद्र सोनी और उनके बेटे गौरव सोनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. जयपुर पुलिस के डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस ने आभूषणों को जांच के लिए भेजा था, इसमें पता चला कि गहने में लगे हीरे चंद्रमणि थे. आभूषणों में सोने की मात्रा 14 कैरेट होनी चाहिए थी, लेकिन वह महज दो कैरेट थी. 

फरार हैं दोनों आरोपी
उधर, आरोपी ज्वेलर्स ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि अमेरिकी महिला उसकी दुकान से आभूषण लेकर भाग गई हैं लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो यह बात झूठ निकली. आरोपी ज्वेलर्स अभी फरार हैं. पुलिस ने नकली हॉलमार्क सर्टिफिकेट जारी करने वाले नंदकिशोर नाकाम व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी गौरव सोनी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है. अमेरिकी महिला की शिकायत के बाद पुलिस को कई अन्य शिकायतें भी मिलीं हैं, जिनमें गौरव सोनी और राजेंद्र सोनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

39 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

13 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

18 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

17 hours ago