होम / कोर्ट कचहरी / थप्पड़ कांड को लेकर Spicejet और CISF आमने-सामने, किसके दावे में है सच्चाई?

थप्पड़ कांड को लेकर Spicejet और CISF आमने-सामने, किसके दावे में है सच्चाई?

जयपुर एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ कांड को लेकर एयरलाइन और सीआईएसएफ अपने स्टाफ के बचाव में उतर आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुश्किलों में फंसी स्पाइसजेट (Spicejet) एयरलाइन और हवाईअड्डों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली  CISF एक घटना के चलते खबरों में हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की एक स्टाफ ने वहां मौजूद CISF कर्मी को चांटा मार दिया. पूरा मामला CCTV में रिकॉर्ड हो गया और उसकी क्लिपिंग पूरे देश में वायरल हो गई. स्पाइसजेट और सेंट्रल इंडस्ट्रियल फ़ोर्स ऑफ इंडिया यानी CISF का इस मुद्दे पर अलग-अलग दावा है. हालांकि, ऑन ड्यूटी जवान को थप्पड़ मारकर  स्पाइसजेट की फूड सुपरवाइजर अनुराधा रानी परेशानी में पड़ सकती हैं. 

ऐसे बिगड़ी बात
जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फूड सुपरवाइजर अनुराधा रानी को कल सहायक उपनिरीक्षक (ASI) गिरिराज प्रसाद ने गेट पर रोका था. ASI का कहना है कि महिला एयरपोर्ट के अंदर एयर साइड से व्हीकल ले जाना चाहती थी, लेकिन उस वक्त गेट पर कोई CISF की महिला कर्मचारी नहीं थी. इसलिए उन्होंने अनुराधा को रुकने को कहा, मगर अनुराधा रानी इसके लिए तैयार नहीं हुईं. इस बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी. बहस के दौरान ASI गिरिराज प्रसाद ने कंट्रोल रूम से महिला स्टाफ को भेजने के लिए कहा. उसके बाद दो महिला स्टाफ गेट पर आई और अनुराधा को समझाने लग गईं, तभी अनुराधा ने ASI को थप्पड़ मार दिया. 

दावा: घर आने को कहा
अनुराधा रानी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में स्पाइसजेट और CISF अपने-अपने स्टाफ का बचाव कर रहे हैं. स्पाइसजेट का कहना है कि अनुराधा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारी के पास एंट्री के लिए वैध एयरपोर्ट एंट्री पास था. इसके बाद भी CISF अधिकारी ने उनके साथ अनुचित भाषा का प्रयोग किया. इतना ही नहीं CISF कर्मी ने महिला को ड्यूटी के बाद उसके घर आकर मिलने के लिए भी कहा. कंपनी अब CISF कर्मियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

दावा: रोकने पर हुई गुस्सा
उधर, CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला को अनिवार्य जांच से गुजरने के लिए कहा गया था. रोके जाने के बाद वह गुस्से में आ गई और उसने ड्यूटी पर मौजूद CISF कर्मी को थप्पड़ मार दिया. अधिकारी ने कहा कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में किसका दावा सही है, फिलहाल कहना मुश्किल है लेकिन यदि स्पाइसजेट अपने आरोपों के संबंध में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई या जांच में इस बारे में कोई सबूत नहीं मिले तो उसकी स्टाफ की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

5 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

6 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

5 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

8 hours ago