होम / कोर्ट कचहरी / आयकर विभाग ने क्यों खंगाले LUX के ठिकाने, छापेमारी की क्या है वजह?

आयकर विभाग ने क्यों खंगाले LUX के ठिकाने, छापेमारी की क्या है वजह?

लक्स इंडस्ट्री को पहले विश्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था. इसकी स्थापना गिरधारी लालजी टोडी ने की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक्सटाइल्स और इनर वियर बनाने वाली दिग्गज कंपनी लक्स (LUX) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, LUX के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है. आज सुबह से ही आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और नई दिल्ली स्थित कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा. विभाग ने लक्स इंडस्ट्रीज के ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के साथ-साथ कंपनी के प्रमोटरों के घरों पर भी छापेमारी की. 

टैक्स चोरी का आरोप
कोलकाता बेस्ड कंपनी LUX पर 200 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का आरोप है. इस बीच, आयकर विभाग की कार्रवाई पर लक्स इंडस्ट्रीज का भी बयान सामने आ गया है. कंपनी का कहना है कि हमारे परिसरों पर सर्वेक्षण किया जा रहा है और कंपनी अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है. हम आगे यह सूचित करना चाहेंगे कि चूंकि सर्वेक्षण अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए हम इसके प्रभाव का आकलन करने में फिलहाल असमर्थ हैं.  सर्वेक्षण के बाद यदि कोई महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, तो कंपनी स्टॉक एक्सचेंजों को इस बारे में सूचित करेगी.

1957 में हुई थी शुरुआत
लक्स इंडस्ट्री को पहले विश्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था. इसकी स्थापना गिरधारी लालजी टोडी ने वर्ष 1957 में की थी. कंपनी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के अंडरगार्मेंट्स बनाती है. कंपनी लक्स कोज़ी, लक्स वीनस, लक्स कॉट्स वूल, ओएनएन, लक्स कोजी जीएलओ, लक्स पार्कर, लक्स टच आदि नाम से अपने प्रोडक्ट बेचती है. सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, विराट कोहली, वरुण धवन, सौरव गांगुली, विजय देवरकोंडा, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी लक्स इंडस्ट्रीज के बैंड एंबेसडर रहे हैं.

SEBI ने की थी कार्रवाई 
पिछले साल शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी (SEBI) ने इनसाइडर ट्रेडिंग में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों पर प्रतिबंध लगाया था. इन लोगों में LUX इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक अशोक टोडी के बेटे उदित टोडी का नाम भी शामिल था. उदित कंपनी में कार्यकारी निदेशक का पद संभाल रहे थे. सेबी ने उक्त मामले में लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 2.94 करोड़ रुपए के अवैध लाभ को जब्त करने का आदेश भी दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago