होम / कोर्ट कचहरी / आयकर विभाग के निशाने पर आया Som Group, कई ठिकानों पर छापेमारी

आयकर विभाग के निशाने पर आया Som Group, कई ठिकानों पर छापेमारी

आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश के सोम ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. माना जा रहा है कि टैक्स में हेरफेर के मामले में यह कार्रवाई हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मध्य प्रदेश के सोम ग्रुप (Som Group) पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है. शराब बनाने वाले इस ग्रुप के भोपाल, जबलपुर और इंदौर ऑफिस में छापेमारी की गई है. इसके अलावा ग्रुप की रायसेन स्थित शराब की फैक्ट्री पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा है. जानकारी के मुताबिक, सोम ग्रुप के 5 राज्यों में 50 ठिकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार सुबह छह बजे से ही आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने समूह के ठिकानों पर छापा मारा. माना जा रहा है कि टैक्स में हेरफेर के मामले में छापामार कार्रवाई की गई है.  

लुढ़क गए SOM Distilleries के शेयर
उधर, छापे की खबर सामने आते ही कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. खबर लिखे जाने तक SOM Distilleries के शेयर करीब 10% की गिरावट के साथ 295.30 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. वैसे, इस शेयर का पिछले रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है, लेकिन कार्रवाई की खबर के बाद इसमें एकदम से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी बीयर, व्हिस्की, वोडका जैसे अल्कोहल प्रोडक्ट बेचती है. इसके चर्चित ब्रैंड हंटर, ब्लैक फोर्ट, Woodpecker White बीयर, पेंटागॉन और व्हाइट फॉक्स है. भारत के अलावा कंपनी का कारोबार विदेशों में भी फैला हुआ है.

पहले भी लगा था आरोप 
कुछ साल पहले JK अरोरा के सोम ग्रुप के मध्य प्रदेश में अच्छे दिन चल रहे थे, लेकिन फिर अचानक ही समूह की मुश्किलों में इजाफा होता चला गया.  2020 में कंपनी के प्रमोटर जेके अरोरा, उनके भाई जगदीश अरोरा और कंपनी के डायरेक्टर बिन्नी कुमार को टैक्स चोरी के मामले में GST इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार कर लिया था. यह मामला अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनेटाइजर की आपूर्ति और बिक्री से जुड़ा हुआ था. बता दें कि कोरोना काल में कई कंपनियों ने मोटे मुनाफे की आस में हैंड सैनेटाइजर बनाना शुरू किया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

11 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago