होम / कोर्ट कचहरी / जजों की नियुक्ति में कॉलेजियम सिस्टम में चलता है भाई भतीजावाद- विकास सिंह

जजों की नियुक्ति में कॉलेजियम सिस्टम में चलता है भाई भतीजावाद- विकास सिंह

कॉलेजियम सिस्टम में बहुत रेयर होता है कि बिलकुल सही वकील को जज बनाया जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः BW Legal World 40 Under 40 Summit में मुख्य अतिथि के शामिल हुए विकास सिंह, सीनियर एडवोकेट, President सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन व Former ASG of India 40 के बारे में ललित भसीन ने कहा कि साल के वकीलों के लिए एक आदर्श हैं. किसी भी मामले में निर्भीक होने के साथ ही वो कोर्ट के फैसलों, तथ्य और केस के बारे में बहस के जरिए पैरवी करने में कभी चूक नहीं करते हैं. समाचारों और लॉ के पीरियोडिकल्स में विकास सिंह की चर्चा इसलिए होती रहती है, क्योंकि वो गरीब लोगों के हक की लड़ाई को सर्वोच्च न्यायालय में काफी बेबाकी से लड़ते हैं. समिट के चीफ गेस्ट विकास सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कॉलेजियम सिस्टम में बहुत रेयर होता है कि बिलकुल सही वकील को जज बनाया जाए. यहां पर भी भाई भतीजावाद खूब चलता है. 

कॉलोजियम सिस्टम गलत तरीका जज बनाने का 

कॉलेजियम सिस्टम पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि बहुत सारे वकील ऐसे हैं जो छोटे कोर्ट में काम करते हैं उनको मौका नहीं मिलता है. जज कहते हैं कि उनको सभी वकीलों के बारे में पता रहता है और किसको जज बनाना है और किसको नहीं यह हम ही तय कर सकते हैं. हम उनसे बातचीत करते हैं, इसलिए हमको यह अधिकार होना चाहिए. लेकिन मेरी नजर में कॉलेजियम सिस्टम एक Melecious तरीका है जज बनाने का.  

भारत में कोई पार्टी नहीं चाहती जज स्वतंत्र रहे

विकास सिंह ने कहा कि पहले मैं भी कॉलेजियम सिस्टम का पक्षधर था, लेकिन जब देश में नेता और पार्टियों में ऐसे लोग हों जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड हो और जो नहीं चाहते है कि जज स्वतंत्र रहे. पर जो हो रहा है वो होना नहीं चाहिए था. जब वो कहते हैं कि हम वकीलों को जानते हैं तो वो उनकी व्यक्तिगत जानकारी होती है वो भी हाईकोर्ट के तीन जजों को. ऐसे में वो क्या संदेश देना चाहते हैं.

जज कभी अपनी जाति, कभी जूनियर्स व रिश्तेदार देखकर तय करते हैं कि कौन से वकील को जज बनाया जा सकता है. ये बहुत रेयर होता है कि एक कॉलेजियम सही वकील को चुनकर जज बनाए. 

पैसा कमाना लीगल प्रोफेशन में एक Bye Product है

विकास सिंह ने कहा कि मुझे इस समिट और अवॉर्ड में आकर के बारे में बड़ी खुशी हो रही है और जैसा कि डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि लीगल प्रोफेशन में पैसा कमाना एक उप उत्पाद है, मैं उसका पूरी तरह से समर्थन करता हूं. जब हम यह लीगल प्रोफेशन ज्वाइन करते हैं तो मैं सबको ये ही कहता हूं अपने क्लाइंट की समस्या को अपना समझे और उसको फील भी करें, तभी कोई भी लॉ का छात्र इस करियर में सक्सेसफुल हो सकता है. 

क्लाइंट की समस्या के साथ सोना पड़ेगा

सिंह ने आगे कहा कि समस्या को फील करने का मतलब है कि क्लाइंट की परेशानी के साथ सो जाओ और जब शॉवर ले रहे हो तब भी क्लाइंट की समस्या एक लॉयर के दिमाग में होनी चाहिए. इस तरीके से क्लाइंट की परेशानी का हल भी मिल जाता है और ऐसा कई बार होता है जब समाधान हमको ऐसी जगह पर मिलता है, जहां के बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं. यह समाधान फाइल को पढ़ते वक्त भी नहीं आता है. 

अगर क्लाइंट की समस्या या परेशानी को हल करने की आपने ठान ली है तो फिर पैसा सही में एक बाई प्रोडक्ट जैसा लगता है. जो लोग पैसे के पीछे भागते हैं उनसे पैसा थोड़ा दूर रहता है. अगर आप क्लाइंट की समस्या को सॉल्व करते हैं तो पैसा आता है. कहीं बार क्लाइंट का केस हारने के बाद भी वो 2-3 साल बाद ड्राफ्ट भेजते थे एक Acknowledgement के नाते ताकि जो खर्चा केस लड़ने के दौरान वकील ने किया वो उसको मिल सके. इसके बाद विकास सिंह ने लॉयर बनने से पहले अपनी नौकरी और अन्य के बारे संस्मरण सुनाए. 

VIDEO: जल्द हर साल रिन्यू नहीं करानी पड़ेगी इंश्योरेंस पॉलिसी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

9 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

9 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

12 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

10 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

14 hours ago