होम / कोर्ट कचहरी / अयोध्या में जमीन का गंदा खेल, 40 रसूखदारों की लिस्ट में विधायक, मेयर का नाम आने से हड़कंप

अयोध्या में जमीन का गंदा खेल, 40 रसूखदारों की लिस्ट में विधायक, मेयर का नाम आने से हड़कंप

लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का, इन पर सरयू के डूब क्षेत्र में जयपुरिया स्कूल के सामने जमीन के अवैध कारोबार और कॉलोनी विकसित करने का आरोप है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: राम की नगर अयोध्या में जमीन घोटाले और अवैध कॉलोनी बसाने का एक बड़ा मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जब से 40 अवैध कॉलोनाइजर की लिस्ट जारी की है, हड़कंप मचा हुआ है. इस लिस्ट में कई रसूखदार लोगों के नाम हैं. जिसमें अयोध्या सदर से बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक गोरखनाथ और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का नाम भी शामिल हैं.

प्राधिकरण ने 40 लोगों की लिस्ट जारी की
प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन विशाल सिंह लिस्ट जारी करने के बाद कहा कि अधिकार क्षेत्र में अवैध रूप से जमीन खरीदने और बेचने वाले 40 लोगों की सूची शनिवार रात जारी की गई, सभी 40 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने भू माफिया को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था. उन्‍होंने अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भूमाफिया की ओर से नजूल और सरयू नदी की डूब की भूमि में किए गए अवैध कब्जों की SIT से जांच कराने की भी मांग की थी. मुख्यमंत्री योगी ने मामले को देखते हुए जांच के आदेश दिए, तब प्राधिकरण ने ये 40 लोगों की लिस्ट जारी की. 

लिस्ट में किसके नाम
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का, इन पर सरयू के डूब क्षेत्र में जयपुरिया स्कूल के सामने नन्हें मियां के साथ मिलकर जमीन के अवैध कारोबार और कॉलोनी विकसित करने का आरोप है. इस लिस्ट में दो करोड़ की जमीन को 18.5 करोड़ में बैनामा करने वाले सुल्तान अंसारी और उनके पिता नन्हे मियां का भी नाम है. अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पर जमीन खरीद-फरोख्त में बिचौलिया बनकर लाखों के वारे-न्यारे करने का भी आरोप है. 

दूसरा सबसे बड़ा नाम है मेयर ऋषिकेश उपाध्याय  का, ये श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जमीन बेचने के मामले में चर्चा में आए थे. अथॉरिटी की लिस्ट के मुताबिक सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय से आगे उनकी जमीन है, जिस पर अवैध रूप से कॉलोनी बनाई गई और फिर कार्रवाई की गई. फिर नंबर आता है मिल्कीपुर से पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा का, जिन्होंने दो सहयोगियों महीप सिंह और सचिन जायसवाल के साथ डूब क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करवाया. ये दोनों ही आरोपी प्रॉपर्टी डीलर हैं. मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया है. 

क्या है अवैध कॉलोनियों का मामला
दरअसल, फैजाबाद शहर के तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर जमीनों की प्लॉटिंग करा कर उन्हें बेचा गया. डूब क्षेत्र की जमीनें, सरकारी नजूल की जमीनें और ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों के एक बड़े हिस्से को सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत के जरिए बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी डीलरों ने बेचा. प्लॉटिंग होने के बाद लोगों ने कॉलोनियां बसा लीं, जो कि बिल्कुल अवैध थी, लोगों ने अपने मकान बनाए, घर खरीदे. मगर इन लोगों को झटका तब लगा जब आज से करीब दो हफ्ते विकास प्राधिकरण ने उस इलाके को नदी का तराई इलाका बताया और डूब क्षेत्र घोषित करके बुलडोजर से मकानों को गिराना शुरू कर दिया. इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया तब जाकर ये मामला सामने आया. 

अखिलेश का वार
मामला सियासी गलियारों में भी खूब हलचल मचा रहा है, इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा है. उन्होंने लिखा, ‘हमने पहले भी कहा है फिर दोहरा रहे हैं… ‘भाजपा के भ्रष्टाचारी कम-से-कम अयोध्या को तो छोड़ दें’

VIDEO: Maruti Suzuki Grand Vitara: जानिए, फीचर्स, माइलेज, कीमत और लॉन्चिंग डेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

4 days ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

4 days ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

3 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

1 hour ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

5 minutes ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

1 hour ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

2 hours ago